अपडेटेड 22 July 2025 at 13:23 IST

Midnight Sun: दुनिया के ऐसे देश जहां निकलता है मिडनाइट सन, कई दिनों तक नहीं होती है रात

क्या आपको पता है कि दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां पर कई-कई दिनों तक रात ही नहीं होती है। इसका मतलब है कि इन जगहों पर सूरज डूबता ही नहीं है।

Follow :  
×

Share


1/8

आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से देश हैं, जहां सूरज नहीं डूबता है और कई दिनों तक रात नहीं होती है। रात को भी सूरज की रोशनी की वजह से इन जगहों को मिडनाइट सन कहा जाता है।

Image: Canva
2/8

नॉर्वे में मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है, जिसकी वजह से यहां रात नहीं होती है। स्वालबार्ड में केवल 40 मिनट के लिए रात होती है।

Image: Canva
Advertisement
3/8

स्वीडन के उत्तरी क्षेत्र में किरुना और अबीस्को में मई से लेकर अगस्त तक 100 दिनों तक रात नहीं होती है।

Image: Canva
4/8

फिनलैंड में भी मई से जुलाई तक करीब 73 दिनों तक रात नहीं होती है।

Image: Canva
Advertisement
5/8

आइसलैंड में 10 मई से लेकर जुलाई तक सूरज नहीं डूबता है और रात नहीं होती। यूरोप का दूसरा द्वीप है, जहां सूरज नहीं डूबता है।

Image: Canva
6/8

ग्रीनलैंड में सूर्य गर्मियों के महीनों में मिडनाइट में भी दिखाई देता है। ग्रीनलैंड की उत्तरी स्थिति के कारण, यहां मिडनाइट सन की अवधि अधिक लंबी होती है। मई से जुलाई तक लगभग 2 महीने रात नहीं होती।

Image: Canva
Advertisement
7/8

कनाडा के कुछ हिस्सों में जैसे कि नुनावुत के उत्तरी हिस्सों में गर्मी के समय में 50 दिनों के लिए रात नहीं होती है।

Image: Canva
8/8

अमेरिका के अलास्का में मई से जुलाई तक रात नहीं होती है। यहां मिडनाइट सन लगभग 60-70 दिनों तक रहता है।

Image: Canva

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 July 2025 at 13:23 IST