अपडेटेड 3 June 2025 at 17:55 IST
Sleeping Problem: बिस्तर पर लेटते ही 5 मिनट में आ जाएगी नींद, अजमाएं दादी-नानी का ये रामबाण नुस्खा
Sleeping Problem: क्या आपको भी रात में नींद नहीं आती है? क्या आप भी बिस्तर पर लेटने के बाद करवट बदलते रहते हैं और पूरा रात बिना सोए निकल जाती है तो आपको ये दादी-नानी का रामबाण नुस्खा अपनाना चाहिए।
आज कल के स्ट्रेसफुल वर्किंग कल्चर और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को बिस्तर पर पहुंचने के बाद तुरंत नींद नहीं आती है और पूरी रात ओवर थिंकिंन में ही निकल जाती है।
Image: Freepikअच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूर है। अगर आपको रोज रात को नींद नहीं आती है तो यह मानसिक तनाव, खराब जीवनशैली या फिर हार्मोनल इंबेलेंस हो सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
अच्छी नींद के लिए आप दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जो आपको बिस्तर पर लेटते ही झट से 5 मिनट में गहरी नींद लाने में मदद कर सकते हैं।
Image: Freepikअच्छी नींद के लिए हल्दी और जायफल वाला दूध आपकी मदद कर सकता है। हल्दी में मौजूद तत्व दिमाग को शांत करने और शरीर को आराम देने में मदद करते हैं।
Advertisement
जायफल में मिरिस्टिसिन कंपाउंड होता है जो दिमाग को शांत करता है और डाइजेशन में भी सुधार होता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है, जो नींद की कमी का कारण हो सकता है।
Image: Freepikनोट- हल्दी और जायफल का दूध नींद ना आने की समस्या को दूर कर सकता है। लेकिन हल्दी और जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में इनका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 3 June 2025 at 17:22 IST