अपडेटेड 28 July 2025 at 22:27 IST

काम का बोझ और नींद की कमी? ये 8 योग आसन करने से रहेगी दिनभर ताजगी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का तनाव और नींद की कमी से लोगों को थकान और बेचैनी रहती है। लेकिन चिंता न करें, योग के ये 8 आसान आसन आपके शरीर और मन को तरोताजा रखने में मदद करेंगे।

Follow :  
×

Share


1/8

1. ताड़ासन (Mountain Pose): सीधे खड़े हों, पैरों को जोड़ें, हाथों को ऊपर उठाकर हथेलियां मिलाएं। गहरी सांस लें और शरीर को ऊपर की ओर खींचें।

Image: Freepik
2/8

2. वृक्षासन (Tree Pose): एक पैर पर संतुलन बनाएं, दूसरा पैर घुटने पर टिकाएं। हाथों को प्रणाम मुद्रा में छाती के पास या ऊपर उठाएं।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

3. बालासन (Child Pose) : घुटनों के बल बैठें, माथा जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे या बगल में रखें। गहरी सांस लें।
 

Image: Freepik
4/8

4. भुजंगासन (Cobra Pose): पेट के बल लेटें, हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और छाती को ऊपर उठाएं। सिर को हल्का पीछे करें।

Image: Freepik
Advertisement
5/8

5. अंजनेयासन (Low Lunge Pose): एक पैर को आगे बढ़ाएं, घुटना 90 डिग्री पर मोड़ें, दूसरा पैर पीछे रखें। हाथ ऊपर उठाएं और सांस लें।
 

Image: Unsplash
6/8

6. सेतुबंधासन (Bridge Pose): पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों के पास रखें। कूल्हों को ऊपर उठाएं और सांस लें।
 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

7. विपरीत करणी (Legs-Up-The-Wall Pose): दीवार के पास लेटें, पैरों को दीवार पर सीधा रखें और हाथों को बगल में आराम दें।
 

Image: Unsplash
8/8

8. प्राणायाम (Anulom Vilom): आराम से बैठें, एक नासिका को बंद करें और दूसरी से सांस लें, फिर नासिका बदलकर सांस छोड़ें।
 

Image: Unsplash

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 July 2025 at 22:27 IST