अपडेटेड 25 November 2025 at 21:21 IST
Woolen Clothes Care: सर्दियों में ऊनी कपड़े धोते समय लोग कर देते हैं ये बड़ी गलतियां, चमक और सॉफ्टनेस मिनटों में हो जाती है गायब, ध्यान रखें ये बातें
Woolen Clothes Care: सर्दियों के ऊनी कपड़े जितने गर्म और स्टाइलिश नजर आते हैं, उतनी ही उनकी केयर करने की जरूरत होती है। ये कपड़ें काफी नाजुक होते हैं। कई लोग इन्हें कॉमन कपड़ों की तरह ही धोते हैं, जिसके बाद इनकी सॉफ्टनेस, रंग और फिटिंग खराब होने लगती है। अगर आपको भी लगता है कि आपके ऊनी कपड़े जल्दी पुराने दिखने लगे हैं, तो इसकी वजह धुलाई के दौरान की गई कुछ आम गलतियां होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन-सी गलतियां हैं और क्यों इन्हें बिल्कुल नहीं दोहराना चाहिए।
गर्म पानी से धोना
ऊनी कपड़ों को गर्म पानी नुकसान पहुंचाता है। इससे ऊन के फाइबर सिकुड़ जाते हैं और स्वेटर का टेक्चर बिगड़ जाता है। ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही सही तरीका होता है।
Image: freepikहार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल
केमिकल वाले डिटर्जेंट ऊन की चमक खत्म कर देते हैं। ऐसे डिटर्जेंट से कपड़े बेजान लगने लगते हैं। ऊनी कपड़ों के लिए हमेशा माइल्ड या वूलेन स्पेशल डिटर्जेंट का ही यूज करें।
Image: freepikAdvertisement
कपड़ों को जोर से रगड़ना
लोग ऊनी कपड़ों को साफ करते समय उन्हें तेजी से रगड़ देते हैं। इससे फाइबर टूट जाते हैं और कपड़े पर छोटे-छोटे गोले (पिलिंग) बनने लगते हैं। धुलाई हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए।
Image: freepikटंबल ड्रायर में सुखाना
जल्दी से कपड़े सुखाने के लिए लोग ड्रायर का सहारा लेते हैं, लेकिन गर्म हवा ऊनी कपड़ों को खराब कर देती है। कपड़े सिकुड़ सकते हैं। ऊनी कपड़ों को हमेशा छाया में सुखाना ठीक रहता है।
Image: freepicAdvertisement
बहुत देर भिगोकर रखना
ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक पानी में छोड़ देने से फाइबर कमजोर होने लगते हैं और रंग फीका पड़ सकता है। इन्हें ज्यादा देर भिगोकर न रखें।
Image: Freepikगलत तरीके से स्टोर करना
धुलाई के बाद कपड़ों को बिना पूरी तरह सूखाए स्टोर कर देना भी बड़ी गलती होती है। इससे बदबू और फंगस लग सकता है। कपड़े पूरी तरह सूख जाने पर ही मोड़कर रखें।
Image: freepikAdvertisement
सॉफ्टनर का इस्तेमाल
कुछ लोग सोचते हैं कि अधिक सॉफ्टनर से कपड़ा ज्यादा मुलायम होगा, जबकि ऐसा करने से ऊनी फाइबर भारी और कमजोर हो जाते हैं। बहुत कम ही सॉफ्टनर को यूज करना चाहिए।
Image: Freepikकपड़ों को मशीन में धोना
ऊनी कपड़े मशीन वॉश के लिए बने नहीं होते हैं। ऐसे कपड़ों को मशीन में डालने से उनका पूरा टैक्चर खराब हो जाता है। ऐसे में वॉशकेयर लेबल जरूर पढ़ें और जरूरत पड़ने पर हाथ से धोएं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 21:21 IST