अपडेटेड 28 October 2025 at 21:18 IST

Winter Soups: ठंड में पिएं ये 5 मजेदार सूप, सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

Winter Soups: सर्दियों का मौसम शुरु होते ही शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत होना शुरू हो जाती है। ऐसे में सूप एक बेहतर ऑप्शन है, जो सर्दी और जुकाम को दूर रखता है। ऐसे में आप भी ठंडी शामों में कुछ हेल्दी और टेस्टी पीना चाहते हैं, तो ये 5 सूप आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

टमाटर सूप

टमाटर सूप ठंड में सबसे ज्यादा पिया जाता है। इसमें विटामिन C होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। काली मिर्च और अदरक डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Image: freepik
2/5

वेजिटेबल सूप

गाजर, बीन्स, पत्तागोभी, मटर और अदरक-लहसुन से बना वेजिटेबल सूप ठंड में एनर्जी और गर्माहट दोनों देता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गले की खराश में राहत देता है।

Image: freepik
Advertisement
3/5

चिकन सूप

चिकन सूप सर्दियों में परफेक्ट ऑप्शन होता है। इसमें प्रोटीन होता है, जो सर्दी-जुकाम में तुरंत राहत देता है। इसमें नींबू और काली मिर्च डालने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

Image: freepik
4/5

अदरक-लहसुन सूप

अगर आप ठंड और बंद नाक से परेशान हैं, तो अदरक-लहसुन सूप आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है। दोनों ही चीजें नेचुरल एंटीबायोटिक हैं और शरीर की गर्मी बढ़ाने में मदद करती हैं।

Image: freepik
Advertisement
5/5

स्वीट कॉर्न सूप

स्वीट कॉर्न सूप का हल्का मीठा स्वाद सभी को पसंद आता है। इसमें मौजूद कॉर्न शरीर को फाइबर और मिनरल्स देता है। हल्के फ्लू या खांसी-जुकाम में यह काफी असरदार होता है।

Image: freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 October 2025 at 21:18 IST