अपडेटेड 21 November 2025 at 10:12 IST

सर्दियों में तली-भुनी चीजों से रहें दूर, सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें, बीमारियों से मिलेगी राहत

Winter Health Tips: सर्दियों में तली-भुनी चीजें खाने का मन करता है, तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें रोजाना सुबह ऐसी चीजों को खाना चाहिए जो न सिर्फ पेट की परेशानी दूर रखती हैं, बल्कि पूरे दिन शरीर में एनर्जी को भी बनाए रखते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी ऐसी चीजों को खाएं, जिन्हें खाली पेट खाने से सर्दियों में मिलते हैं जबरदस्त फायदे।

Follow :  
×

Share


1/9

गुनगुना पानी और शहद

रोजाना सुबह खाली पेट शहद और गुनगुना पानी पीने से डाइजेशन अच्छा होता है और शरीर डिटॉक्स रहता है। यह तली-भुनी चीजों के असर को भी कम करता है और बीमारियों से बचाता है। 

Image: Freepik
2/9

पपीता

खाली पेट पपीता खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलते हैं और आंतों की सफाई में मदद मिलती है। इसे खाने से कब्ज, गैस और पेट दर्द की समस्या कम होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी बैलेंस करके रखता है। 
 

Image: Unsplash
Advertisement
3/9

भीगे हुए बादाम

भीगे हुए बादाम खाने से विटामिन E, प्रोटीन, ओमेगा-3 और फाइबर मिलता है। रातभर भिगोये हुए बादाम सुबह खाने से शरीर को गर्मी और एनर्जी भी मिलती है।

Image: Pexels
4/9

ओट्स

यदि आप सुबह भारी खाना नहीं खाना चाहते तो ओट्स एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। 

Image: Pexels
Advertisement
5/9

भीगे हुए अखरोट

अखरोट में ओमेगा फैटी एसिड अधिक मात्रा में होता है। रात में भिगोकर सुबह 2–5 अखरोट खाना शरीर को गर्म रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। 

Image: Freepik
6/9

एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स

किशमिश, बादाम और पिस्ता जैसे मेवे सुबह खाली पेट खाने से पाचन बेहतर होता है और पेट का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए, रैशेज पड़ने के चांसेस हैं। 
 

Image: Meta AI
Advertisement
7/9

क्यों जरूरी है खाली पेट सही खाना?

खाली पेट शरीर पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करता है। इसलिए सुबह सही चीजें खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Image: Canva
8/9

अगर आप सर्दियों में परांठे, पकौड़ी और तली चीजें खाते हैं या तली-भुनी चीजें खाना पसंद हैं, तो ऊपर बताए फूड्स सुबह खाली पेट जरूर खाएं। इससे पेट में कोई तकलीफ नहीं होगी।

Image: Canva
Advertisement
9/9

शरीर को गर्म रखने में मदद

भीगे मेवे, शहद, ओट्स और पपीता शरीर में नेचुरल एनर्जी और गर्मी और पोषण बनाए रखते हैं, जो सर्दियों में बहुत जरूरी है।

Image: AI

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 09:59 IST