अपडेटेड 23 November 2025 at 15:05 IST

Winter Health Tips: ठंड में गर्माहट और ताकत देने वाला देसी नुस्खा, रात में दूध के साथ खाएं बस ये एक चीज

Winter Health Tips: सर्दियों में बॉडी को गर्माहट और ताकत की बहुत जरूरत होती है। ज्यादातर लोग तो देसी नुस्खे को ही ढूंढते हैं। इसी तरह से हम आपके लिए भी एक देसी नुस्खा लेकर आए हैं, जिसे दूध के साथ लेने से आपको कई फायदे मिलेंगे। इसे बस आप डेली एक ग्लास दूध के साथ खाना शुरू कर दें...

Follow :  
×

Share


1/7

छुआरा और दूध

ठंड शुरू होते ही लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो शरीर को गर्म रखें और ताकत दें। छुआरा यानी सूखा खजूर इन्हीं में से एक है। रात में दूध के साथ इसे खाने से शरीर को डबल फायदा मिलता है। 

Image: Freepik
2/7

क्यों है ये खास?

छुआरा स्वाद में मीठा होने के साथ एनर्जी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे गर्माहट देने वाला और कमजोरी दूर करने वाला फूड माना गया है।

Image: Freepik
Advertisement
3/7

दूध के साथ छुआरा

दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है। रात में गर्म दूध के साथ नरम हुआ छुआरा शरीर को एनर्जी देता है और हल्की थकान को तुरंत कम करता है।
 

Image: Freepik
4/7

शरीर को गर्म रखता है

छुआरा शरीर को गर्मी देने वाला फूड माना जाता है। ठंडी रातों में इसे दूध के साथ खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और सर्दियों की सुस्ती दूर होती है।
 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

कमजोरी और थकान दूर करता है

जिन लोगों को सर्दियों में जल्दी कमजोरी या थकान महसूस होती है, उनके लिए यह कॉम्बो बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है।
 

Image: Canva
6/7

एनीमिया में मददगार

छुआरे में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया या चक्कर आने की समस्या वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
 

Image: Canva
Advertisement
7/7

किन लोगों को जरूर खाना चाहिए?

जो लोग लगातार थकान महसूस करते हैं। हीमोग्लोबिन कम है, सर्दियों में जल्दी ठंड पकड़ लेते हैं, बॉडी में कमजोरी रहती है, इम्यूनिटी कमजोर उनके लिए कॉम्बो बढ़िया माना जाता है।

Image: Meta-AI

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 15:05 IST