अपडेटेड 2 December 2025 at 18:04 IST
Egg: अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान
What Not To Eat With Eggs: अंडा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन अंडा जितना हेल्दी है, अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें अंडे के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, वरना पाचन बिगड़ सकता है या पेट दर्द, गैस और ऐलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अंडे के साथ किन चीजों का कॉम्बिनेशन नुकसान कर सकता है।
दूध और अंडा
दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिसे पचाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। इससे पेट में भारीपन, गैस और उलटी जैसा महसूस हो सकता है।
Image: Freepikदही और अंडा
अंडा गरम प्रकृति का होता है जबकि दही ठंडी। दोनों को एक साथ खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है और त्वचा पर एलर्जी या रैशेज की समस्या बढ़ सकती है।
Image: freepikAdvertisement
कच्चा अंडा और गर्म चाय या कॉफी
कच्चा अंडा गर्म चीजों के साथ रिएक्ट कर सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
Image: Freepikमछली और अंडा
इससे एलर्जी, त्वचा पर सफेद धब्बे या पेट में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पाचन में दिक्कत भी कई बार देखने को मिलती है।
Image: freepikAdvertisement
संतरा, नींबू और अंडा
खट्टे फलों को अंडे के साथ खाना पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है। एसिडिटी, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Image: Freepikचीनी, केला और अंडा
कच्चे अंडे में मौजूद कुछ एन्जाइम्स चीनी के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग जैसा रिस्क बढ़ जाता है इसलिए कच्चा अंडा और चीनी कभी साथ न खाएं।
Image: FreepikAdvertisement
अंडा हेल्दी है, लेकिन इसे हर चीज के साथ खाना सही नहीं। दूध, दही, खट्टे फल, मीट या चीनी जैसे फूड्स के साथ अंडा खाने से सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 18:04 IST