अपडेटेड 13 November 2025 at 17:54 IST

Heart Attack Precautions: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें दिल को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

How To Make Your Heart Healthy: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में पुराने दर्द तो बाहर आते ही हैं, लेकिन साथ ही साथ हार्ट अटैक का खतरा भी कई प्रतिशत बढ़ जाता है। ऐसे में दिल का ख्याल ज्यादा रखना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों बढ़ने लगता है सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा और जानेंगे कैसे रखें हार्ट हेल्थ का ख्याल, जिससे आप रहे स्वस्थ।

Follow :  
×

Share


1/11

ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना

ठंड लगने से शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो रुक-रुक कर होता है। इसका असर सीधे दिल पर पड़ता है।

Image: Freepik
2/11

ब्लड प्रेशर बढ़ना

ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव आता है।

Image: freepik
Advertisement
3/11

एक्सरसाइज न करना

ठंड के मौसम में लोग अक्सर एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक से बचते हैं, जिससे वजन बढ़ने और ब्लड में फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है।

Image: Unsplash
4/11

खाने-पीने में लापरवाही

सर्दियों में तली-भुनी और भारी चीजें ज्यादा खाई जाती हैं। ये चीजें कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाकर दिल की सेहत पर असर डालती हैं।

Image: Pinterest
Advertisement
5/11

दिल को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

ठंड में बाहर न निकलें

अगर वॉक या एक्सरसाइज करनी है तो सूरज निकलने के बाद करें। बहुत ठंडी हवा में बाहर जाने से बचें।

Image: Pinterest
6/11

गरम कपड़े पहनें

सिर, कान, हाथ और पैरों को अच्छे से ढककर रखें। शरीर को ठंड लगने से बचाना बहुत ज़रूरी है।

Image: Freepik
Advertisement
7/11

हेल्दी डाइट लें

  • ग्रीन सब्जियां, फल और फाइबर युक्त खाना ज़रूर खाएं।
  • घी और तली चीजों का सेवन सीमित करें।
  • नमक कम खाएं, खासकर अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है।
Image: Freepik
8/11

एक्सरसाइज करें

हल्की-फुल्की योग, वॉक या स्ट्रेचिंग रोज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और दिल मजबूत बनता है।

Image: Freepik
Advertisement
9/11

तनाव से दूरी बनाएं

तनाव भी हार्ट अटैक का बड़ा कारण होता है। मेडिटेशन या संगीत सुनने जैसी चीज़ों से मन को शांत रखें।

Image: Freepik
10/11

नियमित जांच करवाएं

अगर पहले से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप कराते रहें।

Image: Freepik
Advertisement
11/11

सर्दियों में दिल की सेहत पर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। ठंड से बचाव, सही खानपान, हल्की एक्सरसाइज और सकारात्मक सोच से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 17:54 IST