अपडेटेड 16 June 2025 at 13:30 IST

Cockroaches: इन चीजों को देखकर घर में भागे आते हैं कॉकरोच, आज ही हो जाएं सतर्क

why cockroaches come into homes: घर में कॉकरोच होने का क्या कारण है? कॉकरोच कहां रहते हैं? किन चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं कॉकरोच? जानें इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

अक्सर लोग अपने घरों में कॉकरोच के आने से परेशान रहते हैं। लेकिन वे ये नहीं जानते कि कॉकरोच किन चीजों की तरफ ज्यादा खींचे हुए आते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में समय रहते पता होना जरूरी है।

Image: freepik
2/8

यदि आपके घर में दरारे हैं तो आपको वहां कॉकरोच जरूर छुपे हुए नजर आएंगे। बता दें कि लकड़ी की फर्नीचर की दरारे हो या...

Image: AI
Advertisement
3/8

आपके घर की दीवारों की दरारे हो, वहां पर कॉकरोच ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसे में सबसे पहले आप दरारों को भरें। इससे कॉकरोच को छिपने की कोई जगह नहीं दिखाई देगी।  

Image: AI
4/8

यदि आपके घर में खुला हुआ खाना रखा है तो यह भी कॉकरोच के लिए की दावत से कम नहीं है। ऐसे में खाने को ढ़ककर रखें। 

Image: AI
Advertisement
5/8

यदि आपने वॉश बेसिन में झूठा खाना छोड़ दिया है तो कॉकरोच वहां पर जरूर नजर आएंगे। ऐसे में आप सबसे पहले झूठा खाना ना छोड़ें और बर्तनों को समय पर धोएं। 

Image: AI
6/8

कॉकरोच नमी वाली जगहों पर जरूर आते हैं। ऐसे में आपको बाथरुम, किचन, पाइपलाइन के आसपास कॉकरोच जरूर नजर आएंगे। जगह को सुखाकर रखें। 

Image: X
Advertisement
7/8

कॉकरोच की संख्या तेजी से बढ़ती है क्योंकि इनकी प्रजनन क्षमता काफी तेज होती है। यह एक घर में घुसकर हजारों अंडे दे सकते हैं। ऐसे में इन्हें भागने का मार्ग ढूंढें।

Image: AI
8/8

बता दें कि इन्हें भगाने में बेकिंग सोडा और चीनी उपयोगी है। ऐसे में आप इन्हें बराबर मात्रा में मिलाएं और किचन के कोनों में छिड़क दें। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा खत्म करता है। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 June 2025 at 13:30 IST