अपडेटेड 25 November 2025 at 17:52 IST
Bajra-Ragi Roti: इन लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए बाजरे और रागी की रोटी, नहीं तो हो सकती है ये दिक्कतें
Bajra-Ragi Roti: बाजरा और रागी दोनों ही अनाज को आजकल हेल्थ-फ्रेंडली डाइट में खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये वजन कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन सभी के लिए ये अनाज सही नहीं होते हैं। कुछ लोगों के लिए बाजरा और रागी की रोटी सेहत पर बुरा असर भी डाल सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए, तो चलिए आपको बताते हैं।
कमजोर डाइजेशन
बाजरा और रागी फाइबर में बहुत हाई होते हैं। कमजोर डाइजेशन वाले लोगों को यह रोटी गैस, पेट फूलना और भारीपन महसूस करा सकती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाना चाहिए।
Image: Freepikकिडनी पेशेंट्स
रागी में पोटैशियम और फॉस्फोरस काफी मात्रा में होते हैं। किडनी पेशेंट्स के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि उनकी किडनी इन्हें फिल्टर नहीं कर पाती।
Image: FreepikAdvertisement
हार्ट पेशेंट्स
बाजरा और रागी दोनों में अमीनो एसिड और मिनरल्स अधिक होते हैं। कुछ दिल के मरीजों को इनकी अधिक मात्रा सोडियम–पोटैशियम बैलेंस प्रभावित कर सकती है।
Image: Freepikथायरॉयड पेशेंट्स
रागी एक गोइट्रोजनिक फूड माना जाता है, जो थायरॉयड हार्मोन के फंक्शन पर असर डाल सकता है। इसलिए थायरॉयड मरीजों को इसे रोजाना नहीं खाना चाहिए।
Image: Social MediaAdvertisement
एलर्जी या ग्लूटेन सेंसिटिव लोग
बाजरा-रागी ग्लूटेन-फ्री होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अनाज से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह से ही इसे खाएं।
Image: Pinterestकैसे खाए?
जिन लोगों को कोई बीमारी नहीं है, वे बाजरा और रागी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे दाल, सब्जियों और दही के साथ खाने से पाचन बेहतर रहता है। इसे बैलेंस डाइट के रूप में ही लेना चाहिए।
Image: FreepikPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 17:52 IST