अपडेटेड 19 August 2025 at 21:47 IST
White Hair Remedy: सफेद बालों को काला करने से लेकर जड़ों से मजबूती देने के लिए प्याज के रस के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें
आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना और झड़ना आम समस्या बन गई है। इसका कारण गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और प्रदूषण हो सकता है। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जड़ों से मजबूत हों और सफेद बाल धीरे-धीरे काले दिखने लगें, तो घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है।
बालों को काला करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- प्याज का रस
- आंवला पाउडर
प्याज के रस से बालों को फायदे
- इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
- नए बाल उगाने में मदद करता है।
- बालों का झड़ना से लेकर सफेद बालों को काला करने में मदद करता है।
Advertisement
आंवला पाउडर को बालों में लगाने के फायदे
आंवला बालों को प्राकृतिक रूप से काला और घना बनाने के लिए जाना जाता है।
Image: Freepikबालों को काला करने के लिए उपाय
सबसे पहले एक बाउल में प्याज के रास के साथ में आंवला पाउडर को डालकर मिक्स करें। बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक में इसे लगा लें।
Advertisement
इसे लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। लगभग 30 मिनट के बाद बालों को शैम्पू की मदद से धो लें।
Image: Shutterstockहेयर पैक के फायदे
- सफेद बाल धीरे-धीरे काले दिखने लगते हैं।
- बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
- बालों का झड़ना कम होता है।
- डैंड्रफ और स्कैल्प की गंदगी साफ होती है।
- बाल घने और चमकदार बनते हैं।
Advertisement
जरूरी बातें
- प्याज का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी न हो।
- इसे हफ्ते में 2 बार ही इस्तेमाल करें।
- लगाने के बाद हमेशा हल्के शैम्पू से बाल धोएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 21:47 IST