अपडेटेड 15 May 2025 at 16:31 IST
Mango: कच्चा आम या पका आम कौन-सा बेहतर है? जानें
Raw Mango vs Ripe Mango: कच्चा आम खाने से कौन सी बीमारी सही होती है? पका आम सेहत के लिए कैसे उपयोगी है? जानें...
गर्मियों में आम का सेवन बड़े चाव से किया जाता है। मार्केट में आम की कई वैराइटी हैं वहीं घरों में कच्चा और पका दोनों तरह के आम ज्यादा खाए जाते हैं।
Image: Pexelsबता दें कि कच्चे आम में विटामिन सी पाया जाता है। वहीं कच्चे आम में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में इससे इम्यूनिटी को मजबूत किया जाता है।
Image: MangoAdvertisement
इससे अलग कच्चे आम में विटामिन सी, ई और ए पाया जाता है जो त्वचा को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है।
Image: FREEPIK AIअगर पके हुए आम की बात करें तो इनमें जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन, डाइट्री फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं।
Image: PexelsAdvertisement
इसके अलावा पके हुए आम में विटामिन ए, बी, सी जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। गर्मियों में पके हुए आम खाने से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
Image: Pixabayकच्चा और पक्का दोनों आम शरीर के लिए फायदेमंद है। वहीं पके हुए आम में नेचुरल शुगर पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
वहीं, अगर कैलोरी की बात करें तो कच्चे आम की तुलना में पके आम में ज्यादा कैलोरी होती है जो की वजन बढ़ा सकती है।
Image: Pixabayऐसे में गर्मियों में आप किस आम का सेवन करना चाहते हैं ये स्वाद और सेहत के हिसाब से आप चुनाव कर सकते हैं।
Image: XDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 16:31 IST