अपडेटेड 26 November 2025 at 20:09 IST

Beetroot Vs Sweet Potato: सर्दियों में चुकंदर या शकरकंद... क्या खाना बेहतर, जानिए फायदे

Beetroot vs Sweet Potatoes: सर्दियों में शरीर को गर्म, हेल्दी और एनर्जेटिक रखने के लिए जड़ वाली सब्जियों को खाना सबसे बेहतर माना जाता है। इनमें चुकंदर और शकरकंद सबसे पहले नंबर पर आते हैं। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। लेकिन अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इनमें से सबसे ज्यादा हेल्दी क्या होता है। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों सब्जियों में से सबसे ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद क्या है।

Follow :  
×

Share


1/9

चुकंदर और शकरकंद बेहतर कौन?

दोनों ही शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी देने में मदद करते हैं। उनके पोषक तत्व अलग होते हैं। पाए जाने वाले तत्व ही तय करते हैं कि कौन-सा फायदा किससे मिलेगा।

Image: Freepik
2/9

चुकंदर में क्या मिलता है?

100 ग्राम उबले चुकंदर में लगभग 43 कैलोरी, 9.6 ग्राम कार्ब्स, 2.8 ग्राम फाइबर, 6.8 ग्राम नेचुरल शुगर, 20% विटामिन A और लगभग 325 mg पोटैशियम मिलता है।

Image: Pexels
Advertisement
3/9

चुकंदर खाने के फायदे

चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन के बेहतर करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। 

Image: freepik
4/9

चुकंदर में बेटालेंस मौजूज होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और सूजन भी कम करते हैं। आयरन और फोलेट की वजह से दिमाग और खून दोनों के लिए भी यह फायदेमंद है।

Image: freepik
Advertisement
5/9

शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

100 ग्राम उबले शकरकंद में लगभग 86 कैलोरी, 20.1 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर, 4.2 ग्राम शुगर, 283% विटामिन A और लगभग 337 mg पोटैशियम पाया जाता है।

Image: Freepik
6/9

शकरकंद के फायदे

शकरकंद विटामिन A का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, ये आंखों और इम्यूनिटी के लिए बेहद जरूरी होता है। कार्ब्स ज्यादा होने के बावजूद इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। 

Image: Freepik
Advertisement
7/9

इसलिए डायबिटिक लोग भी शकरकंद को बैलेंस मात्रा में खा सकते हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन को बेहतर करता है, ये पेट लंबे समय तक भरा रखता है।
 

Image: Unsplash
8/9

चुकंदर और शकरकंद में से ज्यादा हेल्दी कौन?

चुकंदर हार्ट हेल्थ और बॉडी डिटॉक्स के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं शकरकंद आंखों की सेहत, इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाने में ज्यादा असरदार है।

Image: Freepik
Advertisement
9/9

फाइबर के मामले में भी शकरकंद आगे है। दोनों ही हेल्दी हैं और डाइट में बारी-बारी से शामिल करना अच्छा ऑप्शन होता है। 

Image: Unsplash

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 November 2025 at 20:09 IST