अपडेटेड 26 November 2025 at 13:22 IST
कौन-सा फल खाने से हेल्दी होगा हार्ट, नजर होगी तेज और चेहरा भी शीशे की तरह चमकेगा; एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बता दिया नाम
क्या आपने कभी अमरफल का नाम सुना है। इसमें अद्भुत गुण समाहित है। अमरफल में इतने तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भरे पड़े हैं कि ये शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं।
सर्दियों के दस्तक देने के साथ ही मौसमी फल भी मार्केट में आ गए हैं। सेब, संतरा और अमरूद खाना बहुत फायदेमंद होता है।
लेकिन क्या आपने कभी अमरफल का नाम सुना है। इसमें अद्भुत गुण समाहित है। अमरफल में इतने तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भरे पड़े हैं कि ये शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं।
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी 'ट्यूजडे टिप्स विद बी' सीरीज में अमरफल के फायदों पर बात की। अमरफल एक खट्टा फल है जिसके फायदे जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।
भाग्यश्री ने जाड़े के मौसम में अमरफल खाने की सलाह दी। इसे खाने से स्किन, बाल और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा यह आंखों के लिए भी कारगर है।
Advertisement
भाग्यश्री के मुताबिक, अमरफल खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही बाल मजबूत होते हैं। ये फल हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सक्षम है।
कई डायटीशियंस का कहना है कि अमरफल में कई तरह के विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रैट, कॉपर, पोटैशियम सहित कई तरह के मिनिरल्स पाए जाते हैं।
Image: freepikAdvertisement
अमरफल पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। अमरफल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसमें शहद की तरह फ्लेवर होता है।
अमरफल में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जिसके गुण आंखों की रोशनी तेज करते हैं।
Advertisement
इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेशन को सुधारता है। शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 12:45 IST