अपडेटेड 5 May 2025 at 19:55 IST

तांबे के बर्तन से पानी कब नहीं पीना चाहिए? जानें

What are the disadvantages of copper water? तांबे का पानी कब नहीं पीना चाहिए? तांबे के बर्तन में पानी पीने के क्या नुकसान हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/7

प्राचीन परंपरा और आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसको पीने से शरीर में कभी कॉपर की कमी नहीं होती।

Image: freepik
2/7

ये कुछ समस्याएं जैसे पेट दर्द, कब्ज, डायरिया आदि से छुटकारा दिला सकता है। इसके गुण जानकर आज कल लोग प्लास्टिक और स्टील की बोतलों का इस्तेमाल न करके…

Image: freepik
Advertisement
3/7

कॉपर की बोतलों का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियों में लोगों को तांबे के बर्तन का पानी नहीं पीना चाहिए। 

Image: freepik
4/7

तांबे के बर्तन में रखा पानी कभी भी खाने के बाद नहीं पीना चाहिए। ऐस करने से पाचन धीमा हो सकता है। वहीं आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

Image: freepik
Advertisement
5/7

व्यक्ति को रात को सोने से पहले भी तांबे में रखा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपकी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Image: freepik ai
6/7

इससे अलग यदि आपके शरीर में पहले से ही कॉपर अधिक मात्रा में है तो ऐसे में तांबे का पानी न पिएं। वरना इससे लिवर की समस्या हो सकती है। 

Image: freepik ai
Advertisement
7/7

तांबे के बर्तन में पानी 7 - 9 घंटे ही स्टोर करें। वहीं पहले ही चेक कर लें कि तांबे के बर्तन में काई न जम रही हो, ऐसे में बर्तन को अच्छे से साफ कर लें।

Image: Pixabay

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 May 2025 at 19:55 IST