अपडेटेड 19 June 2025 at 13:07 IST
Yoga Benefits: सुबह या शाम किस समय योग करना होता है सही, जानें इसके फायदे
योग दिवस की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। PM मोदी ने भी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। मगर बहुत से लोगों को योग करने बेस्ट टाइम क्या है इसकी जानकारी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, सुबह या शाम किस समय योग करना होता है।
योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने का माध्यम भी है। मगर इसका फायदा तभी मिलता है जब ये सही समय में किया जाए। जानतें है योगासन करने का सही समय के बारे में।
Image: Pixawayडॉक्टर से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट तक सभी लोगों को योग करने की सलाह देते हैं। सही समय पर और सही तरीके से किया गया योगासन न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी शांत करता है।
Image: XAdvertisement
ज्यादातर योग गुरुओं का कहना है कि योग और प्राणायम करने का सबसे उपयुक्त समय ब्रह्म मुहूर्त, यानी सुबह होता है। सुबह
4 से 6 बजे तक योगासन करने से शरीर को ज्यादा से ज्यादा लाभ होता है।
इस समय वातावरण अत्यंत शांत और प्रदूषण रहित होता है। यदि इतनी सुबह उठना संभव न हो, तो 6 से 8 बजे के बीच भी योग करने से लाभ मिल सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
हर किसी की लाइफस्टाइल अलग-अलग होती है। कुछ लोग शाम 4 से 6 बजे के बीच भी योग करते हैं। यह समय दिनभर के तनाव को कम करने, मन को शांत करने और अच्छी नींद के लिए सहायक हो सकता है।
Image: Shutterstockखाना खाने के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए, इससे पाचन पर असर पड़ सकता है। किसी व्यक्ति को गंभीर दर्द या कोई बीमारी है, तो योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Advertisement
ऐसे में आप अपनी सुविधा के अनुसार सुबह या शाम कभी भी योग कर सकते हैं। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। मगर कोशिश करें कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त ही कुछ आसान करें तो इसका ज्यादा लाभ होगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 June 2025 at 13:07 IST