अपडेटेड 26 May 2025 at 20:17 IST

असली मक्खन vs नकली मक्खन: ऐसे करें पहचान

How to find pure butter? मक्खन शुद्ध है कि नहीं कैसे चेक करें? असली मक्खन और नकली मक्खन में क्या अंतर है? जानें इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

आज के समय में मार्केट में न केवल असली मक्खन मिल रहा है बल्कि नकली भी बिक रहा है। ऐसे में व्यक्ति नकली मक्खन के सेवन से कई बीमारियों का शिकार हो रहा है। 

Image: Butter
2/8

व्यक्ति को पता होना चाहिए की असली और नकली मक्खन की पहचान कैसे की जानी चाहिए और दोनों में क्या फर्क है। जानते हैं आगे... 

Image: Freepik
Advertisement
3/8

बता दें कि मिलावटी मक्खन ना केवल लिवर को खराब कर सकता है बल्कि किडनी और दिल की कार्य क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसे खतरे को भी बढ़ा सकता है। 

Image: Butter
4/8

आप सबसे पहले मक्खन को अपने हाथ में रखें। अगर मक्खन शरीर की गर्मी से खुद ही पिघल जाता है तो इसका मतलब कि वो असली है लेकिन मक्खन हाथ में लेने के बाद भी वैसे का वैसे ही रहता है तो इसका मतलब वो नकली है। 

Image: Butter
Advertisement
5/8

आप मक्खन को गर्म करके भी नकली और असली मक्खन का पता लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक तवे पर मक्खन को डालें और उसे चलाएं। 

Image: Pexels
6/8

अगर मक्खन भूरे रंग का हो जाता है तो वह असली है और अगर मक्खन पीला ही रहता है तो वह मिलावटी है और ट्रांसफैट का रूप हो सकता है। 

Image: Unsplash
Advertisement
7/8

आप नारियल के तेल के इस्तेमाल से भी नकली और असली मक्खन का पता लगा सकते हैं। ऐसे में आप मक्खन और नारियल तेल को मिलाएं और फ्रिज में रखें। 

Image: Freepik
8/8

अगर मिश्रण जमने पर परत अलग-अलग दिखे तो मक्खन में मिलावट है और यदि एक समान जमता है तो वो मिलावटी नहीं है।

Image: Pexels

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 20:17 IST