अपडेटेड 24 April 2025 at 16:57 IST

Hair Growth Oil: बाल बढ़ाने के लिए कौन-सा तेल लगाएं?

Hair Growth Oil at Home: कौन सा तेल लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं? सबसे तेजी से बाल बढ़ाने वाला तेल कौन सा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/9

Which homemade oil is best for hair growth? बालों में तेल लगाने से न केवल बालों को पोषण मिलता है बल्कि स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। 

Image: Unsplash
2/9

आप अपने बालों में आंवले का तेल लगा सकते हैं। ये न केवल सफेद बालों की समस्या से राहत दिलाता है  बल्कि हेयर फॉल‍िकल्‍स को मजबूती दिलाता है। 

Image: Freepik
Advertisement
3/9

ऐसे में आप आंवले के तेल में नींबू का रस मिलाएं और बने मिश्रण को बालों में लगाएं फिर अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। 

Image: Freepik
4/9

रोजमेरी का तेल भी बालों के लिए बेहद उपयोगी होता है। इससे न केवल बालों के विकास में मदद मिलती है बल्कि जड़ें मजबूत होती है। 

Image: Shutterstock
Advertisement
5/9

ऐसे में आप ऑलिव ऑयल में रोजमेरी का तेल मिलाएं और सर्कुलर तरीके से बालों में लगाएं। फिर अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

Image: freepik
6/9

लंबे बालों के ल‍िए नार‍ियल तेल बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप तेल को हल्‍का गर्म करें और सिर की मसाज करें। 

Image: Unsplash
Advertisement
7/9

बता दें कि नारियल तेल में फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों को मजबूती देने के साथ लंबा करता है। 

Image: Freepik
8/9

अरंडी या कैस्‍टर ऑयल की मदद से भी बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी खुशबू ज्यादा अच्छी नहीं लेकिन बालों के लिए अमृत है। 

Image: Freepik
Advertisement
9/9

ऐसे में आप दही में कैस्टर ऑयल को मिलाएं और बनें मिश्रण को जड़ों व बालों में लगाएं। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 April 2025 at 16:57 IST