अपडेटेड 31 May 2025 at 21:12 IST
Mosquitoes: मच्छर किस गंध से दूर भागते हैं? बिना पैसे खर्च किए आजमाएं ये नुस्खा
How do I get rid of mosquitoes in my house fast naturally? मच्छरों को दूर रखने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
गर्मियों के मौसम में होने वाली बरसात न केवल कई बीमारियों को जन्म देती है बल्कि लोग मच्छरों से भी परेशान हो जाते हैं। इसे दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Image: Instagramकॉफी के स्प्रे के इस्तेमाल से मच्छरों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एक बोतल पानी में एक चम्मच कॉफी को मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरकर आसपास छिड़काव करें। ऐसा करने से मच्छर दूर हो सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
लहसुन की गंध भी मच्छरों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप दो से चार लहसुन की कली को मसलें। अब एक गिलास पानी में उबाल लें।
Image: Freepikउसके बाद पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें। अब बने मिश्रण से आसपास छिड़काव करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Image: ANIAdvertisement
नीम का तेल मच्छरों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप नीम के तेल का छिड़काव अपने आसपास कर सकते हैं। ऐसा करने से मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
Image: Freepikबता दें कि मच्छरों को कड़वाहट पसंद नहीं है। ऐसे में आप अपनी बॉडी पर कुछ चीजों को लगाकर भी मच्छरों को दूर कर सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
एलोवेरा जेल और नीम के पत्तों के पेस्ट में कड़वाहट होती है। ऐसे में आप इनका इस्तेमाल अपनी बॉडी पर कर सकते हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नजर नहीं आएंगे।
Image: UnsplashDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 21:12 IST