अपडेटेड 10 September 2025 at 22:19 IST

Ghee Coffee पीने से क्या होता है? सेलिब्रिटीज तक करते हैं सेवन, जानें क्या है इसके फायदे और इसे पीने का सही तरीका

आजकल हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में एक नया ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है जिसका नाम है Ghee Coffee। इसे बुलेटप्रूफ कॉफी भी कहा जाता है। कई फिटनेस एक्सपर्ट्स और सेलिब्रिटीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। वहीं आखिर घी वाली कॉफी पीने से होता क्या है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Follow :  
×

Share


1/10

घी कॉफी क्या है?

साधारण कॉफी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर इसे पीया जाता है। कभी-कभी इसमें नारियल तेल भी डाला जाता है। यह एनर्जी बूस्ट करने वाला हेल्दी ड्रिंक माना जाता है।
 

Image: Pinterest
2/10

Ghee Coffee पीने के फायदे

डाइजेशन के लिए अच्छा

देसी घी पेट को लुब्रिकेट करता है और कब्ज जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/10

एनर्जी और फोकस बढ़ाए

कॉफी में मौजूद कैफीन और घी में मौजूद हेल्दी फैट्स मिलकर लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। इससे थकान जल्दी नहीं होती और दिमाग भी एक्टिव रहता है।

Image: Freepik
4/10

शुगर क्रेविंग कम करे

सुबह-सुबह Ghee Coffee पीने से मीठा खाने की इच्छा कम होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Image: Open Source
Advertisement
5/10

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

घी में मौजूद फैटी एसिड्स स्किन को ग्लोइंग और हेयर को हेल्दी बनाए रखते हैं।

Image: Shutterstock
6/10

वेट लॉस में मददगार

घी का गुड फैट मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल करता है। इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है, जो वज़न घटाने में मदद कर सकती है।
 

Image: freepik
Advertisement
7/10

Ghee Coffee बनाने का आसान तरीका

सामग्री:

  • 1 कप गर्म ब्लैक कॉफी
  • 1 चम्मच देसी घी (गाय का घी ज्यादा बेहतर रहेगा)
Image: Freepik
8/10

कैसे बनाएं:

  • ब्लैक कॉफी तैयार करें।
  • इसमें 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • जब झागदार बन जाए, तब पी लें।
Image: Canva
Advertisement
9/10

कब और कैसे पिएं?

  • सुबह खाली पेट या नाश्ते की जगह ले सकते हैं।
  • दिन में सिर्फ एक बार पीना काफी है।
  • अगर आपको एसिडिटी या फैटी लिवर की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें।
Image: Pinterest
10/10

Ghee Coffee एनर्जी, फोकस और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसे मॉडरेशन में ही पिएं। सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन आपके शरीर को फिट रखने में मदद करेगा।

Image: Black Coffee

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 22:19 IST