अपडेटेड 21 July 2025 at 17:49 IST

क्या है Alzheimer? Saiyaara में इसी बीमारी से पीड़ित थी एक्ट्रेस, कितनी खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण?

Alzheimer Disease: अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' धूम मचाए हुए है। फिल्म में एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक अल्जाइमर पेशेंट का किरदार निभाते नजर आईं। ऐसे में आइए जान लेते हैं क्या है ये बीमारी? और छोटी उम्र में इसके होने के कितने चांस होते हैं?

Follow :  
×

Share


1/9

18 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई। फिल्म का क्रेज इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 
 

Image: instagram
2/9

जहां मोहित सूरी की यह फिल्म एक ओर प्यार और जुनून की कहानी बड़ी ही खूबसूरती से दिखाती है। दूसरी ओर फिल्म ने एक गंभीर बीमारी की ओर भी ध्यान खींचा और वो है अल्जाइमर। 

Image: Instagram
Advertisement
3/9

इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से लीड एक्ट्रेस कम उम्र में इस बीमारी की चपेट में आती है, जिसके बाद उसकी दुनिया बदलने लगती है। 
 

Image: X
4/9

वो पहले छोटी-छोटी चीजें और फिर धीरे-धीरे अपने करीबियों को ही भूलने लगती है। ऐसे में आइए इस बीमारी के बारे में ही आपको बताते हैं। क्या है अल्जाइमर? युवाओं के इसके चपेट में आने के कितने चांस होते हैं? 

Image: X
Advertisement
5/9

अल्जाइमर न्यूरो रिलेटेड डिजीज है। इसमें मरीज को भूलने की बीमारी हो जाती है। अल्जाइमर का अब तक कोई स्थाई इलाज मौजूद नहीं है। बस दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Image: Freepik
6/9

अल्जाइमर की बीमारी वैसे तो 60 साल से ज्यादा उम्र में ही देखी जाती है, लेकिन कुछ रेयर केस में युवा भी इसके चपेट में आ सकते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
7/9

बात इसके लक्षण की करें तो इसमें याददाश्‍त का कमजोर होना शामिल है। बीमारी से पीड़ित शख्स नाम और चेहरे पहचानने में मुश्किल होने लगती है। शख्स अपने डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें भी भूलने लगता है। 

Image: Freepik
8/9

इसके अलावा मरीज को फैसले लेने में भी दिक्कत होने लगती है। अल्‍जाइमर की बीमारी होने पर मरीजों को बात शब्द भूल जाने की आदत हो जाती है। उनके व्यवहार में बदलाव आते लगता है। 

Image: Freepik
Advertisement
9/9

पेशेंट को अकेल रहना पसंद आने लगता है। वहीं, दूसरों पर भरोसा भी नहीं होता। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों में गड़बड़ी होने लगती है। 

Image: Freepik

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 17:46 IST