रोजाना दही खाने से क्या होता है? सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
Roj Dahi Khane ke Nuksan: भारतीय घरों में दही लगभग रोजाना खाया जाता है। खासतौर पर गर्मियों में दही का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है। कुछ लोग रायते के रूप में दही खाते हैं, तो कुछ मीठा दही खाना पसंद करते हैं। इसके बहुत से फायदे हैं लेकिन रोजाना दही खाने के नुकसान भी काफी होते हैं।
दही आपका पाचन सुधारता है। इससे ना केवल इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि दही कैल्शियम और विटामिन डी से भी भरपूर होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को साफ करता है।
Image: Freepikजहां दही खाने से आपके शरीर और त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से ये नुकसान भी करता है। सबसे पहले तो ये सर्दी-जुकाम बढ़ा सकता है। आपको एलर्जी की समस्या है, तो ज्यादा दही खाने से बलगम के चांस रहते हैं।
Image: Freepikदूसरा, ज्यादा मात्रा में दही खाने से वजन भी बढ़ सकता है। अगर आप मीठा दही का सेवन करते हैं तो ज्यादा कैलरी होने से आपका वेट गेन हो सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
तीसरा, दही को हमेशा सही समय पर खाना चाहिए। अगर आप रात में ही दही खाते हो तो इसका असर आपके पाचन पर पड़ता है। इससे आपका पाचन धीमा हो सकता है और गैस हो सकती है।
Image: Freepikचौथा, कुछ लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस होते हैं यानि वो दूध से बनी चीजों को पचा नहीं पाते। ऐसे में अगर आप दही खाते हैं तो आपको गैस और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है।
Image: FreepikAdvertisement
अब सवाल उठता है कि दही कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। दही खाने का सबसे सही समय दोपहर का होता है, खाने के साथ। सर्दियों में दही से बचना चाहिए, खासतौर पर रात में।
Image: freepikPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 October 2025 at 14:28 IST