अपडेटेड 21 May 2025 at 19:25 IST

Mangoes: ज्यादा आम खाने से क्या होता है? जानें नुकसान

What happens if you eat too much mango? ज्यादा आम खाने से शरीर में क्या नुकसान होते हैं? ज्यादा आम खाने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/9

Jyada Aam khane se kya hota hai: गर्मियों में अक्सर लोग आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। ऐसा ही कुछ आम के साथ है।

Image: X
2/9

यदि व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आम को अपनी डाइट में जोड़ लेता है तो इससे उसे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं इस प्रकार हैं- 

Image: Unsplash
Advertisement
3/9

बता दें, ज्यादा आम खाने से व्यक्ति को लूज मोशन की शिकायत रहती है। इसके अलावा पेट में जलन, गैस, ब्लोटिंग, उल्टी आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

Image: Unsplash
4/9

ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए। 

Image: Unsplash
Advertisement
5/9

जिन्हें बढ़ते वजन के कारण शर्मिंदगी हो रही है उन्हें भी आम का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। बता दें कि इसके अंदर कैलोरीज ज्यादा मात्रा में पाई जाती है।

Image: Pixabay
6/9

यदि व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आम खाता है तो इसके कारण व्यक्ति को स्किन एलर्जी हो सकती है, जिसमें रैशेज, खुजली और सूजन जैसी परेशानियां हो सकती है।

Image: Pixabay
Advertisement
7/9

जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आम का सेवन करता है तो उसे पिंपल्स की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Image: Freepik
8/9

बता दें आम की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में दाने भी हो सकते हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
9/9

स्वस्थ व्यक्ति एक या दो आम खा सकता है। एक या दो आम आप बिना डॉक्टर की सलाह के ले सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादा आमों के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 19:25 IST