अपडेटेड 26 June 2025 at 14:09 IST

घर में नजर आ रहे हैं छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे? मात्र 10 रुपये का ये तरीका भगाएगा कोसों दूर

How to get rid of lizards without killing them: छिपकली को घर से हमेशा के लिए कैसे हटाएं? छिपकली को बिना मारे घर से कैसे निकालें? आप छिपकलियों को मारे बिना उनसे कैसे छुटकारा पा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

बता दें कि मानसून के आते ही छिपकलियां घर में घूमने लगती हैं। छोटे-छोटे बच्चे पैरों के नीचे कब आ जाते हैं पता ही नहीं चलता। 

Image: freepik
2/8

ऐसे में बता दें कि 10 रुपये की इस तरीके से आप छिपकलियों को मिनटों में दूर कर सकते हैं। आपके पास कपूर की दो गोलियां, लेमनग्रास और विनेगर का होना बेहद जरूरी है।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

इन तीनों के इस्तेमाल से आप छिपकली को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में 1 लीटर पानी लें और उसने कपूर की गोली, लेमनग्रास और विनेगर को मिलाएं।

Image: freepik
4/8

आप कपूर की गोलियों को पाउडर के रूप में डालें। अब मिश्रण को रात भर ढककर रखें। फिर स्प्रे बोतल में मिश्रण को छानकर भर लें।

Image: x/@magardnet
Advertisement
5/8

फिर घर के हर कोने में, दीवारों पर, जमीन पर अच्छे से छिड़कें। ऐसा करने से छिपकली दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी। इस मिश्रण की तेज महक छिपकली को दूर करने में बेहद उपयोगी है। 

Image: Freepik
6/8

इससे अलग लहसुन या प्याज के इस्तेमाल से भी आपके छिपकली के बच्चों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले आप कपूर की गोलियों का पाउडर बनाएं।

Image: freepik
Advertisement
7/8

अब आप प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाएं और कपूर के पाउडर को मिलाएं। अब बने मिश्रण को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में घर के कोनों पर रखें।

Image: freepik
8/8

इससे अलग आप पानी में प्याज, कपूर और लहसुन के मिश्रण को मिक्स करें। फिर स्प्रे बोतल में भर लें। फिर छिड़काव करें। इससे भी फायदा हो सकता है। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 June 2025 at 14:09 IST