अपडेटेड 17 May 2025 at 21:44 IST

शरीर की कई परेशानियां दूर कर सकता है फलों का राजा आम, कैंसर से बचाव में भी सहायक

Mango Benefits: आम को संतुलित मात्रा में खाने से हमारे शरीर को कई फायदें होते हैं। आम न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

Follow :  
×

Share


1/8

आम खाने के कई फायदे हैं। आम में कई तरह के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। जो इसे पोषण और स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फल बनाते हैं। 

Image: Unsplash
2/8

आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, C, E, और B-कॉम्प्लेक्स के साथ फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

Image: Unsplash
Advertisement
3/8

आम में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है। विटामिन C और E त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं।

Image: Pexels
4/8

आम शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं। आम में मौजूद विटामिन C और एंटी ऑक्सीडेंट हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

Image: Instagram
Advertisement
5/8

आम में डाइटरी फबकर भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image: Freepik
6/8

आम खाने से कब्ज दूर होती है और आंतों को स्वस्थ रखते है। इसमें कुछ एंजाइम जैसे एमाइलेज भी पाए जाते हैं, जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है।

Image: X
Advertisement
7/8

आम में पाए जाने वाला पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

Image: Freepik
8/8

आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं, विशेष रूप से स्तन और कोलन कैंसर के खिलाफ।

Image: Unsplash

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 21:44 IST