अपडेटेड 28 August 2025 at 14:04 IST

Weight Loss: न डाइट, न जिम! 31 किलो वजन घटाने के लिए महिला ने अपनाएं ये 8 हैक्स, आप भी ट्राई करें

Weight Loss: वजन कम करना ज्यादातर लोगों के लिए किसी जंग से कम नहीं होता, लेकिन फिटनेस ट्रेनर तर्ण कौर  ने अपनी 8 अजीब आदतों से 31 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया। इन आसान हैक्स में न तो सख्त डाइट शामिल है और न ही घंटों जिम में पसीना बहाना, बल्कि ये ट्रिक्स रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों पर आधारित हैं जो हर कोई आसानी से अपनाकर वजन घटा सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

छोटी प्लेट में खाएं खाना

बड़ी डिनर प्लेट को छोड़कर छोटी प्लेट में खाना खाएं। इससे ओवरईटिंग कम होती है। साथ ही मन खुश रहता है।
 

Image: Freepik
2/8

सेल्फ प्रेशर

वजन कम करने के लिए सेल्फ प्रेशर न लें। जरूरत हो तो थोड़ा ही खाएं। इससे खुद को दोषी मानने की बिलकुल जरूरत नहीं है।

Image: Canva
Advertisement
3/8

शाम 7 बजे से पहले डिनर

दिन का खाना अपने समय पर खाएं। रात के खाने को 7 बजे के बाद खाने से बचें। इससे शाम वाले टी-स्नैक्स खाने की आदत छूट जाती है।

Image: canva
4/8

डिनर के बाद ब्रश करें

शाम के खाने के बाद तुरंत ब्रश करने से दिमाग को संकेत मिलता है कि खाना हो चुका है। इससे रैपिट स्नैकिंग से बच सकते हैं।

Image: Canva
Advertisement
5/8

खाने से पहले पानी पिएं

भूख लगने के वक्त प्यास भी महसूस होती है। तो खाने से पहले पानी पी लेने से ओवरईटिंग कम होती है।

Image: Canva
6/8

क्रेविंग आने पर खुद से सवाल पूछें

आपको ज्यादा भूख लगे तो खुद से पूछे कि क्या सच में पेट खाली है या मन कर रहा है कुछ खाने का, या फिर थकान या तनाव महसूस हो रहा है। खुद को असली भूख लगने का मतलब समझाएं।

Image: Canva
Advertisement
7/8

ज्यादा खाने के बाद खुद को कोसना बंद करें

अगर आपने ज्यादा खाना खा लिया है तो खुद को कोसने की बजाय, कंटीन्यूटी यानी निरंतरता को बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

Image: freepik
8/8

कम कैलोरी वाले फूड्स खाएं

अपने खाने में कम कैलोरी वाले पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे प्लेट बड़ी दिखने लगेगी, पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और स्नैक्स खाने की चाह कम होगी। 

Image: freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 14:04 IST