अपडेटेड 4 October 2025 at 14:38 IST

Alia Bhatt Weight Loss: डिलीवरी के बाद बढ़ा था आलिया भट्ट का वजन, फिर इस अनोखे तरीके से हुईं फैट से फिट

Alia Bhatt Weight Loss: आलिया भट्ट ने हाल ही में डिलीवरी के बाद अपना वजन घटाने को लेकर बात की।

Follow :  
×

Share


1/8

प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर वजन बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़े वजन को कम करने में महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। 
 

Image: Freepik
2/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बेटी की मां हैं। वो महज 29 की उम्र में मां बनी थीं। इस दौरान उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

प्रेग्नेंसी की वजह से आलिया का कई किलो वजन बढ़ गया था। लेकिन पोस्टपार्टम के बाद वो जल्द ही फैट टू फिट हो गई थीं। 
 

Image: X
4/8

अब एक्ट्रेस ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच' में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

आलिया ने कहा, 'डिलीवरी के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था। मैं ब्रेस्टफीड भी कर रही थी जिससे काफी कैलोरी बर्न होती है। अच्छा खाना भी खा रही थी। ऐस में मेरा वजन बहुत जल्दी कम हो गया।' 
 

Image: Instagram
6/8

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है कि एक फोटो सामने आई थी जिस पर मुझे ट्रोल किया जा रहा था। ट्रोल्स का कहना था कि इसने अन-नेचुरल तरीके से वेट लॉस किया है। आखिर इतनी जल्दी क्यों वजन कम करना पड़ा?'
 

Image: Republic
Advertisement
7/8

'ये सब देखकर मैं सोच रही थी कि ये तो नेचुरल तरीके से ही हुआ है।' 
 

Image: Republic
8/8

आलिया भट्ट नवंबर 2022 में एक बेटी की मां बनी थीं। डिलीवरी के बाद उन्होंने अपने  पहले प्रोजेक्ट 'जिगरा' में काम किया था। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 October 2025 at 14:37 IST