अपडेटेड 5 March 2026 at 22:49 IST

Warm Water After Meal: वजन घटाने के लिए खाने के तुरंत बाद पीते हो गर्म पानी? रुक जाइए, शरीर को होंगे बहुत से नुकसान

Warm Water After Meal: क्या आपको भी है खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत? बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीते हैं, इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

Follow :  
×

Share


1/6

बहुत से लोग वेट लॉस के लिए खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीते हैं। उन्हें लगता है कि इससे पाचन में सुधार होगा। हालांकि, आपको बता दें कि ये गलत है।

Image: freepik
2/6

खाना खाने के तुरंत बाद बहुत गर्म पानी पीने से आपकी पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है। यानि आपका खाना ठीक से नहीं पचता। पानी खाने को पचाने वाले पाचक रस को पतला कर देता है जिससे प्रक्रिया धीमी होती है।

Image: freepik
Advertisement
3/6

इसके अलावा, गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर पाचन सही से नहीं होगा तो शरीर को खाने से मिलने वाले पोषण ठीक से नहीं मिल पाते हैं।

Image: freepik
4/6

पानी के तापमान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह, गले और अन्नप्रणाली को नुकसान हो सकता है। 

Image: freepik
Advertisement
5/6

अगर आपकी पाचन की प्रक्रिया धीमी होगी तो इसका सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ेगा। मेटाबॉलिज्म धीमा होगा तो आपको वजन घटाने में दिक्कत होगी। 

Image: freepik
6/6

खाने को ठीक से पचाने के लिए तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। डॉक्टर सलाह देते हैं कि खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पीना ठीक रहता है। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 22:49 IST