अपडेटेड 3 August 2024 at 22:31 IST

Vastu Tip: बस ये एक फूल खोल सकता है आपकी बंद किस्मत का ताला! होते हैं कई फायदे

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों का जिक्र है, जिसे करने से व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग सकती है। इसी में एक फूल का नाम भी शामिल है।

Follow :  
×

Share


1/7
रंग-बिरंगे प्यारे-प्यारे फूल हर किसी को पसंद होते हैं। वहीं कई फूलों को वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल, कुछ ऐसे फूल भी हैं जिन्हें घर में लगाने से निगेटिविटी दूर होती है। Image: Freepik
2/7
इन्हीं फूलों में एक गुड़हल का फूल भी है। जिसका जिक्र वास्तु शास्त्र में किया गया है। वास्तु के मुताबिक इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। ये धार्मिक मान्यताओं के साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। Image: Freepik
Advertisement
3/7
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुड़हल का फूल धन की देवी मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है। इसलिए अगर इस फूल को घर में लगाते हैं, तो वह प्रसन्न होती हैं और आपकी किस्मत बदल सकती हैं। Image: Freepik
4/7
गुड़हल के फूलों को मंगल दोष से छुटकारा दिलाने के लिए काफी लाभकारी माना गया है। जिस व्यक्ति का मंगल कमजोर होता है उसके शादी-विवाह में देरी होती है। ऐसे में घर में गुड़हल का पौधा लगाना ​चाहिए। Image: Freepik
Advertisement
5/7
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे अपने घर में गुड़हल का फूल लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। Image: Freepik
6/7
यदि किसी की कुंडली में सूर्य दोष है तो उसे अपने घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का गुड़हल का फूल लगाना चाहिए। इससे सूर्य दोष कम होता है और घर में पॉजिटिविटी आती है। Image: Freepik
Advertisement
7/7
इसके अलावा भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय जल के साथ गुड़हल के फूल का भी अर्घ्य दें। ऐसा करने से मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं। Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 22:31 IST