अपडेटेड 25 September 2025 at 22:06 IST

Tulsi Tea: कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए रामबाण है तुलसी चाय, जानिए रोज सुबह पीने के 5 फायदे, ये है बनाने का तरीका

Tulsi Chai Benefits: तुलसी सेहत के गुणों का खजाना होती है जिसके फायदे काफी हैरान करने वाले हैं। अगर आप रोजाना सुबह-सुबह तुलसी की चाय पीना शुरू करेंगे तो अपने शरीर में काफी बदलाव देखेंगे।

Follow :  
×

Share


1/7

तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को अंदर तक फायदा देते हैं। इससे ना केवल सर्दी-खासी में आराम मिलता है, बल्कि ये स्किन के लिए भी काफी चमत्कारी होती है।

Image: Freepik
2/7

तुलसी चाय पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। 

Image: freepik
Advertisement
3/7

तुलसी चाय रोजाना पीने से पाचन में भी सुधार होता है। ये गैस, कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है। ये शरीर को डिटॉक्स करती है। 

Image: freepik
4/7

तुलसी चाय ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करती है। ये सबसे ज्यादा फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल के मामले में होती है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Image: freepik
Advertisement
5/7

ये तनाव को कम करती है। ये एडाप्टोजन जड़ी-बूटी है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ये आपका स्ट्रेस कम करते हुए आपका मूड बढ़िया कर देगी। 

Image: freepik
6/7

तुलसी की चाय आपके चेहरे पर निखार लाने में भी काम आती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को साफ बनाते हैं और बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं। 

Image: freepik
Advertisement
7/7

इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी उबालें। फिर उसमें तुलसी के पत्ते, कुटा हुआ अदरक और कुटी हुई काली मिर्च डाल दें। 5-7 मिनट तक उबलने के बाद इसे छानकर पी लें। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 September 2025 at 22:06 IST