अपडेटेड 19 September 2025 at 12:25 IST

Spider Removal Tips: मकड़ियों से छुटकारा पाना हुआ आसान, अपनाइए ये 7 घरेलू नुस्खे

Spider Removal Tips: बारिश के मौसम में घर के कोनों में अक्सर मकड़ियों का जाल दिख ही जाता है। ये न सिर्फ गंदे लगते हैं, बल्कि कई बार इंफेक्शन और एलर्जी का कारण भी बन जाते हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल्स से छुटकारा पाना तो आसान है, लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्हें इस्तेमाल करके आप घर में मकड़ियों और उनके जाल से छुटकारा पा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

घर की सफाई

सबसे बेहतर उपाय है कि रोजाना अपने घर में झाड़ू और पोंछा लगा कर रखें। इसके साथ ही दीवारों और कोनों को अच्छी तरह से साफ रखें। जहां धूल ज्यादा होगी, वहां मकड़ियां जल्दी जाल बुन लेती हैं।

 

Image: Freepik
2/7

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू का रस पानी में मिलाकर जगह-जगह स्प्रे करें। खासकर खिड़की, दरवाजों और दीवारों के कोनों में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है।

Image: X
Advertisement
3/7

सिरका का स्प्रे

सफेद सिरका सबसे कारगर होता है। एक स्प्रे की बोतल में सिरका-पानी को बराबर मात्रा में मिक्स करें। मकड़ी का जाला जहां पर भी बना हो, वहां छिड़क दें। इसकी खुशबू से मकड़ियां दूर भागती हैं।

Image: freepik
4/7

कपूर होता है कारगर

कपूर की महक घर में ताजगी लाती है इसके साथ ही इससे मकड़ियों भी तेजी से भागती हैं। आप कपूर जलाकर धुआं कर सकते हैं या कपूर की टिकिया को कोनों में रख सकते हैं।

Image: freepik
Advertisement
5/7

पुदीने का तेल

पुदीने का एसेंशियल ऑयल मकड़ियों के लिए नैचुरल रिपेलेंट है। कुछ बूंदें पुदीने का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इससे मकड़ियां घर से दूर रहती हैं और वातावरण भी खुशबूदार हो जाता है।

Image: Freepik
6/7

खिड़की-दरवाजे सील करें

अक्सर मकड़ियां बाहर से खिड़की और दरवाजे के जरिए घर में आती हैं। इन जगहों को ठीक से सील करना जरूरी है। अगर छोटे-छोटे छेद या दरारें हैं तो उन्हें बंद कर दें।

 

Image: Freepik
Advertisement
7/7

रोशनी और धूल से बचें

जहां ज्यादा धूल या अंधेरा होगा, वहां मकड़ियां जाल जल्दी बुनेंगी। इसलिए घर को हवादार रखें और रोशनी का ध्यान दें। नियमित धूप और वेंटिलेशन मकड़ियों को पनपने नहीं देता।
 

Image: Freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 September 2025 at 12:25 IST