अपडेटेड 15 June 2025 at 13:05 IST
Litchi: आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है मीठी-रसीली लीची, इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
Who Should Not Eat Litchi: रसीली और मीठी लीची खाना तो हर किसी को पसंद है, लेकिन कुछ को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को लीची खाने से बचना चाहिए। नहीं तो उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
गर्मी के मौसम में बाजारों में लाल-लाल रसीली लीची हर किसी को लुभाती हैं। मीठी-मीठी लीचियां खाने में बेहद स्वादिष्ठ लगती हैं।
लीची फायदेमंद तो बहुत होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह नुकसान भी पहुंचाती हैं। जानते हैं कि वो कौन से लोग हैं, जिन्हें लीची खाने से परहेज करना चाहिए, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।
Image: freepikAdvertisement
एलर्जी से पीड़ित लोगों को लीची से दूरी बना लेनी चाहिए। दरअसल, कुछ लोगों को लीची से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है जैसे, चेहरे पर लाल चकत्ते होना, खुजली, सांस लेने में परेशानी आदि।
लीची में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है।
Advertisement
इसके अलावा खाली पेट लीची खाने से भी बचना चाहिए। बच्चों को खाली पेट लीची न खिलाएं। इसमें हाइपोग्लाइसिन तत्व पाया जाता है, जिससे शरीर में रिएक्शन होता है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो लीची का ज्यादा सेवन न करें। क्योंकि यह वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है।
Advertisement
गर्भावस्था महिलाएं लीची का सीमित सेवन ही करें। उनके लिए अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 June 2025 at 13:05 IST