अपडेटेड 31 August 2025 at 18:57 IST

Tea for Weight Loss: दूध-पत्ती की चाय छोड़िए, अब पिएं ये 5 तरह की चाय, तेजी से घटेगा वजन

Tea for Weight Loss: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं लेकिन उसके लिए चाय नहीं छोड़ पा रहे तो टेंशन मत लो। आज हम आपको चाय की ऐसी 5 तरह की रेसेपी बताएंगे जो आपके वेट लॉस में मदद तो करेगी ही, साथ ही आपकी स्किन भी खिल उठेगी।

Follow :  
×

Share


1/6

अगर आप जमकर कसरत कर रहे हैं और स्ट्रिक्ट डाइट रुटीन फॉलो कर रहे हैं, उसके बाद भी आपको रिजल्ट नहीं मिल रहा? तो आप एक बार इन 5 तरह की चाय को जरूर मौका दीजिए।

Image: Freepik
2/6

ग्रीन टी वाकई वेट लॉस में काफी सहायक होती है। इसमें मौजूद कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करता है। एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी मिलाकर पिएं।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

ब्लैक टी भी वेट लॉस के लिए बढ़िया है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और लिवर की सफाई होती है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में ब्लैक टी की पत्तियां, नींबू, अदरक और शहद मिलाकर पिएं। 

Image: Unsplash
4/6

हल्दी चाय के काफी फायदे हैं। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन सूजन कम करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है। ये इम्युनिटी बूस्टर है। इसे बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।

Image: freepik
Advertisement
5/6

हिबिस्कस टी या गुड़हल की चाय, गुड़हल के फूलों से बनाई जाती है। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 2 हिबिस्कस टी बैग या सूखा हिबिस्कस डालें।

Image: Unsplash
6/6

माचा टी भी वजन घटाने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। इससे भूख भी कम लगती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा माचा पाउडर मिलाएं और आपकी चाय तैयार है।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 18:57 IST