अपडेटेड 26 August 2025 at 11:54 IST

Taapsee Pannu Hair Tips: तापसी पन्नू किस तरह रखती हैं बालों का ख्याल? जानें उनके खूबसूरत और घने बालों का राज

Taapsee Pannu Hair Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बालों के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। तापसी के कर्ली हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

तापसी पन्नू अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। वो इसके लिए महंगी प्रोडक्ट नहीं बल्कि प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। क्या आपको मालूम हैं कि तापसी अपने बालों की देखभाल कैसे करती हैं?
 

Image: Instagram
2/5

तापसी अपनी हेयर केयर टिप्स अक्सर शेयर करती रहती हैं। घुंघराले बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस हफ्ते में दो बार तेल लगाती हैं। इसे लगाकर रातभर छोड़ने के बाद वो अगले दिन शैंपू कर लेती हैं।

Image: Instagram
Advertisement
3/5

तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कर्ली बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। कंघी करने से बाल फ्रिजी और उलझ जाते हैं। उन्होंने घुंघराले बालों के लिए शैम्पू का चुनाव ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी थी।
 

Image: Instagram
4/5

तापसी के मुताबिक, कर्ली हेयर में कंघी नहीं करने पर अगर हाल ज्यादा उलझते हैं तो ऑयलिंग के बाद अगले दिन बाल धोने से पहले उनमें कंघी करें।
 

Image: Instagram
Advertisement
5/5

ऐसे में अगर आपके भी घुंघराले या कर्ली हेयर हैं और आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो तापसी पन्नू की बताई इन टिप्स को अपना सकते हैं। साथ ही अपने बालों में एक अच्छा सीरम अप्लाई कर सकते हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 August 2025 at 11:54 IST