अपडेटेड 13 November 2025 at 20:59 IST
Diabetes : अचानक Low हो गया है ब्लड शुगर? जानें लक्षण और तुरंत करें ये काम
Symptoms Of Low Diabetes : ब्लड शुगर हमारे शरीर की ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होता है। जब यह अचानक कम हो जाता है, तो शरीर में कमजोरी, पसीना और चक्कर आने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इस स्थिति को लो ब्लड शुगर या हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति खतरनाक भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं लो ब्लड शुगर के लक्षण, कारण और इससे तुरंत राहत पाने के आसान उपाय।
Low Blood Sugar क्या होता है?
शरीर में शुगर का स्तर 70 mg/dL से नीचे चला जाता है, तो उसे लो ब्लड शुगर कहा जाता है।
Image: Freepik
Low Blood Sugar के लक्षण
- अचानक कमजोरी या थकान महसूस होना।
- तेज पसीना आना।
- दिल की धड़कन तेज होना।
- चक्कर या सिर घूम जाना।
- भूख का तेज अहसास होना।
- चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना।
- बेहोशी भी पड़ सकता है।
Advertisement
Low Blood Sugar होने पर तुरंत क्या करें?
ऐसे में मीठा खाएं या पिएं। एक चम्मच चीनी, शहद या गुड़ खा लेंया फिर ग्लूकोज पानी, फ्रूट जूस, या मीठी चाय पी लें। शुगर तुरंत बढ़ाने के लिए यह सबसे तेज उपाय है।
Image: freepikइसके आलावा कुछ देर आराम करें। शरीर को रिलैक्स करें और बैठ जाएं या लेट जाएं। बहुत कमजोरी हो तो किसी की मदद लें। आप 15 मिनट बाद दोबारा शुगर चेक करें। अगर शुगर अभी भी कम है, तो फिर से मीठा लें।
Image: PinterestAdvertisement
इसके अलावा आप थोड़ा खाना खा लें। शुगर सामान्य होने के बाद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे रोटी, केला, या बिस्किट खा लें ताकि दोबारा शुगर न गिरे।
Image: FreepikLow Blood Sugar के कारण
- दवा अधिक मात्रा लेना।
- खाना देर से खाना या छोड़ देना।
- बिना कुछ खाए ज्यादा एक्सरसाइज करना।
- अल्कोहल का सेवन खाली पेट करना।
- तनाव या बीमारी की वजह से मेटाबॉलिज्म में बदलाव होना।
Advertisement
इन बातों का रखें ख्याल
- कभी भी भोजन स्किप न करें।
- हर 2-3 घंटे में हल्का कुछ खाएं।
- एक्सरसाइज से पहले हल्का स्नैक जरूर खाएं।
- हमेशा अपने पास ग्लूकोज या टॉफी रखें।
- दिन में दो बार शुगर लेवल मॉनिटर करें।
कब करना चाहिए डॉक्टर से सम्पर्क?
अगर बार-बार लो ब्लड शुगर हो रही है, या बेहोशी, भ्रम या दौरे जैसे लक्षण आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह दवा की मात्रा में बदलाव का संकेत हो सकता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 20:59 IST