अपडेटेड 26 October 2025 at 21:17 IST

Liver Problem: इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, कहीं लिवर हो ना जाए खराब!

हमारा लिवर शरीर का बहुत अहम हिस्सा है, जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन जब यही लिवर कमजोर या खराब होने लगता है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। अगर इन लक्षणों को समय पर समझ लिया जाए, तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं, लिवर खराब होने के कुछ शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

Follow :  
×

Share


1/13

खराब लिवर के संकेत

थकान महसूस होना

बिना किसी कारण हमेशा थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो ये लिवर के खराब होने का संकेत हो सकता है। लिवर ठीक से काम न करने पर शरीर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है।

Image: AI
2/13

त्वचा या आंखों का पीला पड़ना 

लिवर सही तरह से बिलीरुबिन को प्रोसेस नहीं कर पाता है, जिससे त्वचा और आंखों का रंग पीला हो जाता है। यह जॉन्डिस का संकेत है।

Image: Freepik
Advertisement
3/13

भूख में कमी और वजन घटाना

लिवर की समस्या होने पर भूख कम लगने लगती है और धीरे-धीरे वजन भी घटने लगता है। यह शरीर के पाचन तंत्र पर असर का परिणाम है।

Image: Freepik
4/13

मिचली और उल्टी

लिवर टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है, जिससे पाचन खराब होता है और मिचली या उल्टी की समस्या होती है।

Image: FreePik
Advertisement
5/13

पेट में दर्द या सूजन

पेट के ऊपरी दाईं ओर दर्द होना या पेट फूला-फूला महसूस होना लिवर इंफेक्शन या सूजन की निशानी हो सकती है।

Image: Pexels
6/13

गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल

पेशाब का रंग बहुत गहरा और मल का रंग हल्का होना लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
7/13

लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

संतुलित आहार लें - तली-भुनी और जंक फूड की जगह ताजे फल, सब्जियां और सलाद खाएं।

 

Image: Freepik
8/13

शराब और धूम्रपान से दूरी रखें - ये लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
9/13

नियमित एक्सरसाइज करें - रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करने से लिवर एक्टिव रहता है।
 

Image: Freepik
10/13

पर्याप्त पानी पिएं - शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।  

Image: Canva
Advertisement
11/13

दवाइयां सोच-समझकर लें - बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या सप्लीमेंट न लें।

Image: representative
12/13

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर आपको लंबे समय तक भूख में कमी, थकान, पीलिया या पेट दर्द जैसी समस्या बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। समय पर जांच और इलाज से लिवर को और नुकसान से बचाया जा सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
13/13

लिवर की सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शरीर की “फिल्टर मशीन” है। अगर इसे सही समय पर संभाल लिया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 21:17 IST