अपडेटेड 8 December 2025 at 13:01 IST
Swollen Fingers: सर्दी में हाथों-पैरों की उंगलियां में क्यों आती है सूजन? जानें कारण और बचाव के उपाय
Swollen Fingers In Winter: सर्दियों में अक्सर लोगों को हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालपन या हल्का दर्द महसूस होता है। कई बार ये सूजन अचानक आती है और कुछ समय तक बनी रहती है। ऐसा क्यों होता है? क्या यह कोई समस्या का संकेत है? अगर आपको नहीं पता है, तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे छिपा कारण और उपाय-
सर्दियों में उंगलियों में सूजन क्यों होती है?
ब्लड सर्कुलेशन कम होना
तापमान कम होने से नसें सिकुड़ जाती हैं। हाथ-पैरों तक रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है। इससे उंगलियों में सूजन दर्द होने लगता है।
Image: Freepikचिलब्लेन्स का असर
ठंड में अचानक गर्म होने या ठंड से सीधे संपर्क में आने पर उंगलियों की छोटी नसों में सूजन आ जाती है। इसे चिलब्लेन्स कहा जाता है, जिसमें उंगलियां लाल, सूजी हुई और खुजलीदार हो सकती हैं।
Image: FreepikAdvertisement
डिहाइड्रेशन का असर
सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सूजन की समस्या बढ़ने लगती है।
Image: Freepikलंबी देर तक ठंड में रहना
अगर हाथ-पैर लंबे समय तक ठंडे पानी या हवा के संपर्क में रहें, तो सूजन और कठोरता आना आम बात है।
Image: FreepikAdvertisement
सूजन से बचने के उपाय
हाथ-पैर को गर्म रखें
ग्लव्स, मोजे और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। हाथों को लंबे समय तक ठंडे पानी में न रखें।
Image: Freepikहल्का मसाज और व्यायाम
हल्के-फुल्के हाथ-पैर हिलाते रहें। दिन में कुछ बार हाथों की उंगलियों का मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े।
Image: FreepikAdvertisement
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है, जिससे जलन और सूजन बढ़ सकती है। रात को सोने से पहले हाथ-पैर पर क्रीम जरूर लगाएं।
Image: Freepikगुनगुने पानी में डुबोएं
सूजन होने पर हाथ या पैर को 10-15 मिनट गुनगुने पानी में रखें।इससे तुरंत राहत मिलती है।
Image: FreepikAdvertisement
पर्याप्त पानी पिएं
ठंड में भी दिन भर में 6–8 गिलास पानी जरूर पिएं।
Image: freepikसर्दियों में उंगलियों की सूजन आम समस्या है, जो ज्यादातर ब्लड सर्कुलेशन कम होने, ठंड और पानी की कमी के कारण होती है। अगर समस्या बार-बार हो या बहुत बढ़ जाए, तो डॉक्टर से जरूर जांच कराएं।
Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 13:01 IST