अपडेटेड 10 July 2025 at 19:07 IST
Tea: सुबह-सुबह वाली Milk Tea पीना छोड़ दीजिए, उसके बदले पीजिए ये हेल्दी चाय, फायदा-ही-फायदा
अगर आपको सुबह-सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना बहुत पसंद है, तो संभल जाएं। यह आपके लिए फायदेमंद नहीं है। यह आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि मिल्क टी की जगह आप कौन सी चाय या फिर कुछ अन्य ड्रिंक पी सकते।
दूध वाली चाय की जगह आप मोरिंगा चाय भी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन की मौजूदगी होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
Image: canvaगोल्डन टर्मरिक लाटे भी आपके पास एक विकल्प है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह आपके लिवर को डिटॉक्स करके उसे हेल्दी बनाता है।
Image: canvaAdvertisement
दूध की चाय की जगह आप अदरक और नींबू से बना काढ़ा भी पी सकते हैं। यह डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है।
Image: canvaइसके साथ ही यह आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है। अगर आप ब्लोटिंग से परेशान हैं, तो यह उसे कम करने में भी मदद कर सकता है।
Image: canvaAdvertisement
माचा लाटे में एल-थीनाइन मौजूद रहता है। यह आपकी एनर्जी को बढ़ाता है। इसके साथ ही आपके दिमाग को भी यह तेज करता है।
Image: Canvaइसमें एंटीऑक्सीडेंट और ईजीसीजी (EGCG) कैटेचिन मौजूद होता है, जो आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है।
Image: CanvaAdvertisement
इसके साथ ही यह आपके हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके अलावा इससे आपको तनाव कम करने में मदद मिलती है।
Image: Canvaजीरा धनिया और सौंफ की चाय भी आप पी सकते हैं। यह खासतौर से थायराइड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके आंत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Image: CanvaAdvertisement
इसके साथ ही अगर महिलाओं को पीरियड्स में काफी दर्द होता है, तो इसका सेवन करना चाहिए। यह पीरियड्स के दर्द से बहुत राहत देता है।
Image: canvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 July 2025 at 17:09 IST