अपडेटेड 24 June 2024 at 22:40 IST
AC रूम में आप भी एकदम से निकल आते हैं बाहर हो जाएं सावधान, शरीर को होते हैं कई नुकसान
गर्मी से हाल बेहाल होने पर लोग AC का सहारा लेते हैं और अपने शरीर को ठंडा रखते हैं, लेकिन अगर आप एसी रूम से एकदम से बाहर आ जाते हैं, तो कई नुकसान हो सकते हैं।
1/6
गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए एसी या एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से लोगों को तुरंत राहत मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी की ठंडी हवा आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। Image: Freepik
2/6
अक्सर लोग एसी की हवा से अचानक बाहर निकलकर गर्म तापमान में चले जाते हैं। इसकी वजह से शरीर को बाहर के तामपान में एडजस्ट करने में दिक्कत होती है। ऐसे में बॉडी को कई तरह के नुकसान होते हैं। Image: Freepik
Advertisement
3/6
जब आप एसी रूम से अचानक से बाहर चले जाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर अचानक गर्म तापमान को एडजस्ट नहीं कर पाता है और इससे आपको इन्फेक्शन का खतरा रहता है। Image: Freepik
4/6
एसी रूम से अचानक बाहर जाने पर इसका असर आंखों पर भी पड़ सकता है। अचानक तापमान में बदलाव की वजह से आपकी आंखें ड्राई हो सकती है। इसकी वजह से आंखों में खुजली की समस्या भी हो सकती है। Image: Freepik
Advertisement
5/6
एसी की हवा से अचानक गर्म हवा में निकलने से आपके शरीर का तापमान अचानक बढ़ने लगता है और इसकी वजह से आपको बुखार की समस्या हो सकती है। Image: Freepik
6/6
वहीं जब आप एसी की ठंडी हवा से अचानक बाहर जाते हैं, तो आपको सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं, तो इसकी वजह से आपको बंद नाक और राइनाइटिस की समस्या हो सकती है। Image: Freepik
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 22:40 IST