अपडेटेड 13 November 2025 at 14:52 IST
Egg Roll Recipe: सर्दियों में घर पर ही बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चटपटा एग रोल, जानें पूरी रेसिपी
Egg Roll Recipe: ठंड के मौसम में हर किसी का मन कुछ गर्म और चटपटा खाने का करता है। ऐसे में अगर बात अंडे की बनी किसी भी डिश की हो, तो क्या ही कहने को है। अंडा न सिर्फ मुंह के टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यही वजह है कि सर्दियों में एग रोल सबसे ज्यादा पसंददीदा स्ट्रीट स्नैक्स बन जाता है। कुरकुरा पराठा, मसालेदार फिलिंग और अंडे की लेयर इसे बिलकुल परफेक्ट बना देता है। आइए जानते हैं कि घर पर ही आप कैसे एग रोल को बना सकते हैं।
एग रोल बनाने की चीजें-
- 1 कप मैदा
- 2 अंडे
- 1 कटा प्याज
- 1 कटी शिमला
- 2 कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच टमाटर सॉस
- 1 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- नमक-नींबू रस स्वादानुसार
कैसे तैयार करें पराठा?
मैदा में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अब लोई बनाकर पतला पराठा बेलें और तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
Image: FreepikAdvertisement
एग मिक्स बनाएं
बाउल में अंडे तोड़ें, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें। तवे पर थोड़ा तेल डालें, अंडा फैलाएं और उसके ऊपर तुरंत पराठा रख दें। अच्छे से सेंके ताकि अंडा पराठे पर अच्छे से चिपक जाए।
Image: Pexelsतैयार करें फिलिंग
एक बाउल में प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, नींबू रस और सॉस मिलाकर मिक्स करें। इसी फिलिंग से रोल में स्ट्रीट-स्टाइल फ्लेवर आएगा।
Image: FreepikAdvertisement
कैसे बनाएं?
अब फिलिंग को पराठे पर रखें, चाहें तो थोड़ा मेयो या सॉस को भी ऐड कर लें। ध्यान से रोल करें और बटर पेपर में लपेट लें ताकि खाना आसान हो।
एक्स्ट्रा ट्विस्ट के लिए
अगर आप नॉन-वेज लवर्स हैं तो इसमें हल्का फ्राइड चिकन या एग भुर्जी भी ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने से टेस्ट और भी बढ़ जाता है।
Image: PexelsAdvertisement
सर्विंग टिप
गर्मागर्म एग रोल को चाय या कॉफी के साथ परोसें। ठंड के मौसम में चटपटा स्वाद, एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।
Image: freepikPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 14:52 IST