अपडेटेड 24 July 2025 at 10:24 IST

सुबह की शुरुआत भूलकर भी न करें चाय के साथ, बल्कि खाली पेट इस ड्रिंक को पीकर मिलेंगे कई फायदे

भारत के लगभग हर घर से सुबह-सुबह ही अदरक की चाय की खुशबू आनी शुरू हो जाती है। बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। ऐसे में आज आपको एक ऐसा ड्रिंक बताएंगे जो खाली पेट पीने से आपको गजब के फायदे दे सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

जो लोग चाय नहीं पीते, वो मॉर्निंग में दूध वाली कॉफी लेना पसंद करते हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसके फायदे जानकर आप अपनी सुबह की चाय को ही भूल जाएंगे।

Image: Canva
2/8

सुबह खाली पेट चाय पीने से लोगों को एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप इसे ब्लैक कॉफी से रिप्लेस कर सकते हैं। इससे आपके दिन की शुरुआत एक हेल्दी तरीके से होगी।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

आप सुबह-सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीएंगे तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। क्या-क्या, चलिए जान लेते हैं।

Image: Freepik
4/8

ब्लैक कॉफी आपके शरीर को तुरंत एक एनर्जी बूस्ट देती है। ऐसे में आप एक्टिव डे की शुरुआत के लिए सुबह-सुबह ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
5/8

खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है। इसमें मौजूद कैफीन एक नेचुरल स्टिमुलेंट है जिससे आपका शरीर ज्यादा अच्छे तरह से कैलोरी बर्न कर पाता है।

Image: Freepik
6/8

चूंकि ब्लैक कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और कैलरी तेजी से बर्न करता है, तो इसका सीधा असर आपके वेट लॉस पर पड़ता है। वर्कआउट से पहले इसे पीना चाहिए।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

ब्लैक कॉफी का सीधा कनेक्शन आपके पाचन से है। ये आपकी बॉडी में एसिड के प्रोडक्शन को स्टीमूलेट करती है जिससे खाना अच्छे से पचता है। ये पेट फूलने की समस्या को भी कम करता है। 

Image: Freepik
8/8

ब्लैक कॉफी पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है जिससे आपका फोकस बढ़ जाता है। आप अलर्ट हो जाते हो। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 10:24 IST