अपडेटेड 17 June 2025 at 12:15 IST
अगर आप भी करते हैं गंदे ओवन में खाना गर्म तो हो जाएं सावधान,सेहत को हो सकता ये गंभीर नुकसान
आजकल ज्यादातर घरों में खाना गर्म करने के लिए ओवन या माइक्रोवेव का इस्तेमाल होता है। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि सुविधाजनक भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आपका ओवन कितना साफ है? अगर आप गंदे ओवन में बार-बार खाना गर्म कर रहे हैं, तो यह आपकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है।
ओवन में खाना में तो हम झटपट गर्म कर लेते हैं मगर उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जानतें है गंदे ओवन में खाना गर्म कर किन-किन बीमारियों को देते हैं न्योता।
ओवन की भीतरी सतह पर जमी हुई गंदगी और पुराने खाने के टुकड़े बैक्टीरिया और फफूंद को बढ़ाता है। खाना गर्म करने पर ये आपके खाने में मिल सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
Advertisement
गंदे ओवन में बार-बार गर्म किया गया खाना ना केवल अपना स्वाद खो देता है, बल्कि पोषक तत्व भी घट सकते हैं। इससे शरीर को वह पोषण नहीं मिल पाता जिसकी उसे जरूरत होती है।
Image: ShutterstockAdvertisement
रिसर्च में पाया गया है कि गंदे ओवन में जमा ग्रीस या जले हुए पदार्थ जब बार-बार गर्म होते हैं, तो उनसे कुछ हानिकारक केमिकल्स निकल सकते हैं। ये केमिकल्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Image: Shutterstockगंदगी से भरा ओवन अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं करता। इससे खाना असमान रूप से गर्म होता है, जिससे कुछ हिस्से ओवरकुक हो जाते हैं और कुछ अधपके रह जाते हैं। यह भी स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
Image: FreePikAdvertisement
गंदे ओवन में खाना गर्म करना मामूली लापरवाही लग सकती है, मगर इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इसलिए समय इसकी सफाई करें। इस्तेमाल के बाद इसे एक नम कपड़े से पोंछें और सप्ताह में एक बार गहराई से साफ करें।
Image: PexelsDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 June 2025 at 12:15 IST