अपडेटेड 23 August 2025 at 23:24 IST
Guava Side Effects: इन लोगों को गलती से भी नहीं खाने चाहिए अमरुद, वरना हो सकते हैं बड़े नुकसान, जानें क्यों?
अमरुद एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को अमरुद खाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है? अगर सही तरीके से और सही समय पर अमरुद न खाया जाए तो यह सेहत बिगाड़ भी सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को अमरुद खाने से बचना चाहिए और क्यों–
पेट की समस्या वाले लोग
किसी को गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या है तो उन्हें अमरुद खाने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
Image: Freepikडायबिटीज के मरीज
अमरुद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक गिर भी सकता है। इसे सीमित मात्रा में ही खाएं और खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: FreepikAdvertisement
सर्दी-जुकाम वाले लोग
अमरुद ठंडी तासीर वाला फल है। अगर किसी को पहले से ही सर्दी-जुकाम या खांसी है तो अमरुद खाने से उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
Image: Freepikकब्ज से परेशान लोग
अमरुद के बीज पचने में थोड़ा कठिन होते हैं। ज्यादा बीज खाने से कब्ज की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। खासकर अगर अमरुद बिना बीज निकाले खाया जाए तो दिक्कत और बढ़ जाती है।
Image: FreepikAdvertisement
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं के लिए अमरुद फायदेमंद भी है, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो पाचन संबंधी समस्या और कब्ज हो सकती है। अमरुद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: freepikअमरुद खाने का सही तरीका
- हमेशा अच्छी तरह धोकर और पका हुआ ही खाएं।
- बीज ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।
- सुबह खाली पेट अमरुद खाने से बचना चाहिए।
- सीमित मात्रा में खाएं, तभी यह सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
Advertisement
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या, डायबिटीज, सर्दी-जुकाम या प्रेग्नेंसी की स्थिति है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: GuavaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 23:24 IST