अपडेटेड 7 July 2025 at 23:18 IST
Ketchup in Fridge: फ्रिज में केचअप रखना चाहिए या नहीं? आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Ketchup in Fridge: सालों से इस चीज को लेकर बहस होती रही है कि क्या केचअप को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं। अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो चलिए इसे स्टोर करने का सही तरीका जान लेते हैं।
केचअप आजकल आपको हर घर में मिल जाएगा। ज्यादातर लोग इसे फ्रिज में ही स्टोर करके रखते हैं। हालांकि, क्या ऐसा करना सही है?
Image: freepikटोमेटो सॉस बनाने वाली कंपनी Heinz ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया के जरिए इसका जवाब दिया था। कंपनी ने लिखा था कि केचअप फ्रिज में ही रखा जाता है।
Image: freepikAdvertisement
अगर आपने केचअप की बोतल खोल ली है तो इसे फ्रिज में रखना ही बेहतर रहेगा। ऐसा करने से ये लंबे समय तक ताजा रहेगा और खराब नहीं होगा।
Image: freepikकेचअप को अगर आप फ्रिज में भी नहीं रख रहे हैं तो इसे ठंडी जगह ही स्टोर करें। ऐसा करने से केचअप की मिठास और खट्टापन बना रहता है और टेस्ट बदलता नहीं है।
Image: freepikAdvertisement
साथ ही खुली हवा और बाहर के तापमान के संपर्क में आने से केचअप जल्दी खराब भी हो सकता है और इसके टेस्ट में बदलाव आ सकता है।
Image: freepikअगर आप केचअप को फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा करने से बैक्टीरियल ग्रोथ का खतरा भी कम हो जाता है। खासतौर पर तब जब आप केचअप का पैकेट या बोतल पहले ही खोल चुके हैं।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 23:18 IST