अपडेटेड 12 July 2025 at 23:27 IST
Monsoon: अगर आप भी दही खाने के हैं शौकीन तो मानसून में इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना हो जाएगी मुसीबत
Monsoon: मानसून आ चुका है जो ज्यादातर लोगों का फेवरेट सीजन होता है। हालांकि, इस मौसम में खानपान का भी अधिक ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको दही पसंद है तो मानसून में इसका सेवन करने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
बारिश के मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पाचन में भी समस्या आती है। ऐसे में मानसून में दही का सेवन करने से पहले ये बातें जरूर जान लें।
Image: Freepikदही अपने प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों के कारण पाचन और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, मानसून में दही खाने से पहले सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।
Image: CanvaAdvertisement
अगर आपको सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या हो रही है या आपके गले में खराश है तो दही खाने से तबीयत बिगड़ सकती है। बारिश के मौसम में दही खाने से शरीर में बलगम बढ़ सकता है।
Image: Masala Kitchenआयुर्वेद की माने तो, बारिश के मौसम में ठंडे पदार्थ के सेवन से पाचन कमजोर हो सकता है। साथ ही, पेट फूलना, गैस और अपच जैसी दिक्कते भी हो सकती हैं। दही को काली मिर्च या भुना हुआ जीरा मिलाकर ही खाएं।
Image: FreepikAdvertisement
मानसून के दौरान दही खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे बलगम की समस्या बढ़ जाती है, जिसके कारण पेट खराब हो सकता है।
Image: freepikबारिश के मौसम में दही के सेवन से मौसमी बीमारियों और एलर्जी की समस्या भी खूब देखने के लिए मिलती हैं।
Image: freepikAdvertisement
अगर आपको दही खाने का काफी शौक है तो मानसून में ताजा या घर का बना दही ही खाएं। खट्टा दही खाने से पेट में जलन, दस्त या बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 23:27 IST