अपडेटेड 19 September 2025 at 23:47 IST

Shehnaaz Gill Weight Loss: शहनाज गिल 6 महीने में कैसे हुईं फैट टू फिट? बिना जिम जाए यूं घटाया वजन

Shehnaaz Gill Weight Loss: शहनाज गिल ने 6 महीने के भीतर खुद को फैट टू फिट कर हर किसी को चौंका दिया। उन्होंने अपने लाइफस्टाल में महज कुछ बदलाव कर वेट लॉस किया।

Follow :  
×

Share


1/8

बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल अपनी फिटनेस  ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सिर्फ 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया। उन्होंने अपनी फैट टू फिट जर्नी के बारे में कई बार बताया है। 
 

Image: Instagram
2/8

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने आपको एकदम फिट कर लिया है। अब सवाल ये है कि आखिर उन्होंने सिर्फ 6 महीने के अंदर ही खुद को फैट-टू-फिट कैसे किया? 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

ऐसे में अगर आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है तो बता दें कि शहनाज खुद ही कई बार अपनी फिटनेस का राज रिवील कर चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि वो क्या खाकर फिट और एक्टिव हैं। 
 

Image: Instagram
4/8

करियर की शुरुआत में शहनाज गिल को बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी फिटनेस पर कमा किया। कोविड-19 का लॉकडाउन का समय उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

शहनाज ने लॉकडाउन में खुद पर काम किया और अपने आपको पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इसके बाद जब वो दुनिया के सामने आईं तो उन्होंने अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया।
 

Image: Instagram
6/8

शहनाज ने कड़ी जिम ट्रेनिंग और सख्त डाइटिंड की बजाय बैलेंस लाइफस्टाइल चुना। उन्होंने प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट किया जिसमें पोहा-स्प्राउट्स शामिल है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

एक्ट्रेस ने लंच में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाना खाया जिसमें दाल-रोटी होती है। डिनर में हल्का खाना खाया। जैसे खिचड़ी, दही और सूप। उन्होंने बिना जिम जाए वॉक और एक्सरसाइज किया। 
 

Image: Shehnaaz Gill/Instagram
8/8

शहनाज ने अपने खाने को बेहद सिंपल रखा। स्नैक्स में वो मुट्ठी भर भुने मखाने खाती हैं। इस रूटीन को फॉलो कर उन्होंने सिर्फ 6 महीने में अपना वजन 67 किलो से 55 किलो कर लिया।
 

Image: @ shehnaazgill

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 September 2025 at 23:46 IST