अपडेटेड 3 July 2025 at 18:32 IST
Sawan Mehndi Designs: हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे बेल मेहंदी के ये नए डिजाइन, देखें तस्वीरें
Mehndi Ke Naye Design: हर शुभ समय जैसे शादी हो या कोई त्योहार, हाथों पर मेहंदी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आजकल बेल का डिजाइन चर्चा में है। सावन के मौके पर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इन खूबसूरत और नए डिजाइन की मेहंदी को लगा सकते हैं। आइए देखते हैं डिजाइन की खूबसूरत तस्वीरें-
फूलों के डिजाइन वाली बेल
फूलों का डिजाइन बेल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप हाथों के आकार के अनुसार डिजाइन को बड़ा या छोटा कर सकते हैं।
Image: pixabayभरे हथेली वाली बेल डिजाइन
बेल में भरे डिजाइन वाली मेहंदी पसंद है तो इस तरह के डिजाइन में आप फूल, केरी और पत्तियों जैसे कई डिजाइन बनाया जा सकता है।
Image: pixabayAdvertisement
जालीदार बेल डिजाइन
हाथों में आसान सा डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह का खूबसूरत डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। यह हर तरह की हथेली पर खूबसूरत नजर आएगा।
Image: pixabayचेन वाली बेल डिजाइन
मॉडर्न डिजाइन में बेल मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से चेन को लेयर में आप हथेली पर बना सकते हैं।
Image: pixabayAdvertisement
पत्तियों वाली बेल मेहंदी डिजाइन
हाथों में बेल का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो पत्तियों के आकार को हथेली पर आसानी से बनाया जा सकता है।
Image: pixabayहाथफूल वाली बेल मेहंदी डिजाइन
हाथों पर आप हाथफूल में चेन के साथ अंगूठी का डिजाइन हथेली पर बना सकते हैं। चेन बनाने के लिए डॉट-डॉट का इस्तेमाल करें।
Image: pixabayPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 3 July 2025 at 18:32 IST