अपडेटेड 7 July 2025 at 16:26 IST

Sawan Mehndi 2025 : हाथों की उंगलियों से नहीं हटेगी आपकी नजर, जब लगाएंगी मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन

Sawan Special Mehndi Designs: हर तीज-त्योहार के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें आपको काफी तरह के डिजाइन इंटरनेट के जरिए देखने को मिल जाएंगे। वहीं अपनी हथेली के आकार को ध्यान में रखकर भी आपको मेहंदी के डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। ऐसे में आजकल केवल हाथों की उंगलियों पर खूबसूरत से मेहंदी के डिजाइन लगाना बेहद पसंद किया जा रहा है। तो आइए देखते हैं हाथों की उंगलियों के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन-

Follow :  
×

Share


1/6

अंगूठे के लिए मेहंदी डिजाइन

आजकल टैटू स्टाइल में भी मेहंदी को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आप हाथों के केवल अंगूठे पर इस तरह से खूबसूरत सा डिजाइन बना सकते हैं। 

Image: Pixabay
2/6

जाल मेहंदी डिजाइन 

जालीदार मेहंदी का डिजाइन सबसे आसान होता है। वहीं यह डिजाइन लगभग हर तरह के हाथों पर बेहतरीन तरह से खिलकर नजर आता है।

Image: Pixabay
Advertisement
3/6

रिंग डिजाइन मेहंदी 

अंगूठी स्टाइल में मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने का काम करेगी। इसके साथ में आप चाहें तो कलाई पर मिलता-जुलता डिजाइन बना सकते हैं। 

Image: Pixabay
4/6

फूल-पत्ती वाला मेहंदी डिजाइन

बेल स्टाइल में उंगली के लिए डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो इस तरह से फूलों और पत्तियों वाले डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Image: Pixabay
Advertisement
5/6

लाइन मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन देखने में जितना आकर्षक दिखाई दे रहा है, बनाने में उतना ही आसान होता है। केवल लकीर का अंदाजा आपको सही मालूम होना जरूरी होता है।

Image: Pixabay
6/6

भरी उंगलियों वाला मेहंदी डिजाइन 

अगर आप उंगलियों पर भरा-भरा डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इस तरह से अलग-अलग प्रकार के डिजाइन को मिक्स करके उंगलियों पर बना सकते हैं। 

Image: Pixabay

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 19:35 IST