अपडेटेड 31 October 2025 at 21:50 IST

Lip Care: सर्दियों में फटे होठों को कैसे करें रेस्क्यू? अपना लें ये 5 सस्ते उपाय

Lip Care: सर्दियों में मॉइस्चर की कमी होने के कारण होठों की कोमल त्वचा रूखी बन जाती है। अगर आप भी ड्राई और फटे होंठों से परेशान हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपके लिए 5 सस्ते और असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो आपकी मुस्कान को फिर से खूबसूरत बना देंगे।

Follow :  
×

Share


1/7

ठंड में होंठ फटने के कारण?

ठंडी हवा और  मॉइस्चर की कमी के कारण होठों की नमी जल्दी खत्म हो जाती है। इसी वजह से होंठ सूखकर फटने लगते हैं। अगर समय पर केयर न की जाए तो ये काफी दर्द भी देते हैं।

Image: freepik
2/7

नारियल तेल

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। दिन में 2-3 बार होठों पर हल्के हाथों से इसे लगाएं। होंठ मुलायम रहेंगे और फटने कम हो जाएंगे। 

Image: Unsplash
Advertisement
3/7

शहद और ग्लिसरीन

1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिलाएं। रात में सोने से पहले इसे होंठों पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर होंठ धो लें, आपके होंठ एकदम नरम हो जाएंगे।

Image: Freepik
4/7

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके ताजे जेल को होंठों पर लगाएं। यह सूखेपन को दूर करके ठंड में राहत देता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

देसी उपाय

दादी मां का नुस्खा सबसे असरदार होता है, रात में सोने से पहले देसी घी को होंठों पर लगाएं। यह न सिर्फ नमी वापिस लौटाता है, बल्कि होंठों को गुलाबी भी बना देता है।
 

Image: Freepik
6/7

पानी पीना न भूलें

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर में हाइड्रेशन की जरूरत होती है। दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि होंठ अंदर से हेल्दी रहें।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

केमिकल लिप बाम से बचें

बहुत से लिप बाम में कैमिकल्स होते हैं जो होंठों को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं। नेचुरल इंग्रेडिएंट वाले या घर पर बने लिप बाम का ही इस्तेमाल करें।

Image: Freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 October 2025 at 20:28 IST